Home राजनीति PM मोदी से अचानक क्यों मिले जगदीप धनखड़?’, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले जयराम रमेश के सवाल से सियासी हलचल तेज
राजनीति

PM मोदी से अचानक क्यों मिले जगदीप धनखड़?’, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले जयराम रमेश के सवाल से सियासी हलचल तेज

'Why did Jagdeep Dhankhar suddenly meet PM Modi?', Jairam Ramesh's question sparks political stir before the Vice Presidential election

Share
Why did Jagdeep Dhankhar suddenly meet PM Modi
शिवसेना नेता संजय राउत ने भी अमित शाह को पत्र लिखकर धनखड़ के बारे में सवाल पूछे थे
Share

उपराष्ट्रपति चुनाव की चर्चा के बीच कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि राज्यसभा के पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ 21 जुलाई से लापता हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने भी अमित शाह को पत्र लिखकर धनखड़ के बारे में सवाल पूछे थे जिससे उनकी स्थिति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। तेलुगु मीडिया के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की। उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितम्बर को होना है ।

Why did Jagdeep Dhankhar suddenly meet PM Modi
शिवसेना नेता संजय राउत ने भी अमित शाह को पत्र लिखकर धनखड़ के बारे में सवाल पूछे थे

जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद यह पद खाली है। राज्यसभा के सभापति के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद उन्होंने अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता ने जगदीप धनखड़ को लेकर एक टिप्पणी की है जिसकी काफी चर्चा हो रही है । दरअसल, उन्होंने दावा किया है कि राज्यसभा के पूर्व सभापति 21 जुलाई की शाम से ही लापता हैं। उन्हें न देखा गया है , न सुना गया, न पढ़ा गया।

लेकिन तेलगु मीडिया में आई खबर के अनुसार, राज्यसभा के पूर्व सभापति ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से 45 मिनिट तक मुलाकात की आखिर क्या हो रहा है। इससे पहले शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी धनखड़ को लेकर सरकार से सवाल किया है। संजय राउत ने 10 अगस्त को अमित शाह को लिखे अपने पत्र में कहा, हमारे (पूर्व) उपराष्ट्रपति के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वह इस समय कहां हैं उनका स्वास्थ्य कैसा है ।

इन बातों को लेकर कोई अस्पष्टता नहीं है। राज्यसभा के कुछ सदस्यों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हुई। बता दें कि उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद , वे तब तक पद पर बने रह सकते हैं जब तक उनका उतराधिकारी पद भार ग्रहण नहीं कर लेता। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष होता है और कोई अन्य लाभ का पद धारण नहीं करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *