Home खेल Viral Video : मिताली राज ने ट्रॉफी को गले से चिपकाया, हरमनप्रीत का अनोखा सेलिब्रेशन वीडियो में बाहर आईं भावनाएं
खेलवीडियो

Viral Video : मिताली राज ने ट्रॉफी को गले से चिपकाया, हरमनप्रीत का अनोखा सेलिब्रेशन वीडियो में बाहर आईं भावनाएं

Share
Mithali Raj hugged the trophy
हरमनप्रीत का अनोखा सेलिब्रेशन
Share

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को हराकर महिला वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बन गई है। टीम ने अच्छे खेल हौसले और दमदार इरादों के दम पर यह बड़ा मुकाम हासिल किया है। महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की पटखनी देकर जीत लिया। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया।

Mithali Raj hugged the trophy
हरमनप्रीत का अनोखा सेलिब्रेशन

उनके आगे साउथ अफ्रीका की एक न चली । भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रनों का स्कोर बनाया , जिसके जवाब में अफ्रीका टीम 246 रनों पर ही सिमट गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया । हरमनप्रीत की अगुआई में भारतीय टीम ने पूरे इंडिया ने अच्छे प्रदर्शन किया। पहली बार महिला वार्ड कप का खिताब जीत लिया। भारतीय कप्तान को icc के अध्यक्ष जय शाह कप सौंपते है।

इसके बाद वह टीम के पास ट्रॉफी सेलिब्रेट करने टीम के पास जाती है। वह ट्रॉफी टीम को देने के लिए हाथ आगे बढ़ाती है, लेकिन उन्हें ट्रॉफी देती नहीं है। फिर वह कई बार ऐसा करती है। अंत में वह बीच में ट्रॉफी उठाकर बीच में सेलिब्रेट करती है। हरमन की इस हरकत पर शेफाली वर्मा बहुत ही खुश नजर आती है। बाद में पूरी टीम जश्न में डूबी हुई नजर आती है।

भारतीय महिला टीम की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज की कप्तानी में भारत ने दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन एक बार इंग्लैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने उसका खिताब का सपना तोड़ दिया । इसके बाद जब आज भारतीय महिला ने खिताब जीता , तो वह बहुत ही भावुक नजर आई है।

इसी वजह से जैसे ही भारतीय टीम की प्लेयर्स ने उन्हें महिला वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी सौंपी। मिताली राज ने तुरंत उसे अपने गले से लगा लिया जेमिमा रौंदिक और हरलीन देओल सहित प्लेयर्स इस दौरान ताली बजाते हुए नजर आई। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *