माता-पिता बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं कि वो एक दिन काबिल बने। ऐसे में बच्चों का भी फर्ज बनता है कि वो उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें। हर बच्चे का सपना होता है कि जब वो नौकरी करे, तो अपने मम्मी-पापा को एक बार अपने साथ वहां ले जा सके।कुछ ऐसा ही सपना एक बेटे ने पूरा किया जब वो अपनी मम्मी को सैन फ्रांसिस्को में गूगल के ऑफिस ले गया, जहां वो काम करता है।

उन्होंने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है अभिजय अरोरा वुय्युरु, जो गूगल में प्रोडक्ट मैनेजर हैं। उन्होंने अपनी मां को सैन फ्रांसिस्को में मौजूद अपना ऑफिस दिखाने का फैसला किया। उन्होंने उस पल को वीडियो में कैद किया, जिसमें उनकी मां ऑफिस में घूमते और वहां के खूबसूरत माहौल को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं वो दोनों कैंटीन में साथ खाना खाते भी दिखाई देते हैं।
अभिजय ने सिर्फ यह प्यारा वीडियो ही नहीं बनाया, बल्कि उन्होंने अपनी मां के लिए एक दिल छू लेने वाला एक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘मैं इस दिन को कभी नहीं भूल सकता। आज मैंने अपनी मां को अपना ऑफिस दिखाया! मैं उन्हें गूगल सैन फ्रांसिस्को ले गया उन्होंने आगे लिखा कि उनकी मां हमेशा उनके जीवन की ताकत रही हैं। ‘
उन्होंने मेरे लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। वो हमेशा मेरे साथ रही हैं, हर अच्छे-बुरे समय में मेरा सहारा बनीं।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत पसंद किया। यूजर्स ने इस प्यारे जेस्चर की तारीफ की। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abhijayarora_ नाम के प्रोफाइल से शेयर किया गया है।
लोगों ने अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां के लिए जो दिन खास बनाया, वह हर बच्चे के लिए एक प्रेरणा है बहुत से लोगों ने लिखा कि परिवार के साथ अपने काम की सफलता के पल शेयर करना बेहद अनमोल होता है। एक यूजर ने ये भी कमेंट किया, ‘आपकी मां को वाकई में आप पर काफी गर्व होगा।
- A smile is the reward for years of hard work
- captured on video
- Google in San Francisco
- Google Office to mom
- Mom Dad
- Mom Dad ka video
- Mother's happiness won my heart
- Mummy
- Mummy ka video
- Our office in Francisco
- Parents educating children
- san francisco
- Showed my mother my office
- video on social media
- viral video on Instagram
Leave a comment