वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि बिल्ली आराम से रास्ते से गुजर रही होती है। तभी उसकी नजर एक सांप पर पड़ती है। बिल्ली कुछ देर रुकती है, उसे ध्यान से देखती है और फिर जिज्ञासा में अपने पंजे से हल्का-सा छेड़ देती है। बिल्लियों की चालाकी और फुर्ती के किस्से तो अक्सर आपने सुने होंगे ।

छोटी सी क्यूट सी दिखने वाली कैट्स जब खेलती है तो देखने वाले हंसते रह जाते हैं। लेकिन जब वह अपनी मूड में आ जाती है। तो बड़े बड़े जानवर भी चौंक जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे i इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कैट्स के वीडियो हर समय ट्रेंड करते रहते हैं।
Cats must be watching the world in slow motion pic.twitter.com/A7dTH9lBsw
— NATURE (@WrldOFNature) August 21, 2025
बिल्ली ने अचानक रोका रास्ता
इन्हीं समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिल्ली और सांप आमने सामने आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बार लोग सांप के लिए सहानुभूति जता रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @moments_with_masud_ms पर 15 अगस्त को शेयर किया गया था। महज कुछ ही दिनों में इसे 26 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 1 लाख 18 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इतना ही नहीं 10 हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
वायरल होने की वजह भी साफ है क्योंकि इसमें बिल्ली की फुर्ती देखने लायक है और सांप के बचने की जद्दोजहद थोड़ी मजेदार भी लग रही है। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि बिल्ली आराम से रास्ते से गुजर रही होती है। तभी उसकी नजर एक सांप पर पड़ती है। बिल्ली कुछ देर रुकती है। उसे ध्यान से दिखती है और फिर जिज्ञासा में अपनी पंजे से हल्का सा छेड़ देती है। अचानक सांप पलटकर हमला करने की। कोशिश करता है।
लेकिन यहीं से खेल बदल जाता है। बिल्ली तुरंत बिजली की गति से अपना पंजा चलती है। और सांप को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद सांप बुरी तरह घबरा जाती है। और इधर उधर भागने लगता है।लेकिन बिल्ली कहां मानने वाली थी। जैसे ही सांप भागने की कोशिश करता है बिल्ली पीछे-पीछे पहुंच जाती है और दोबारा पंजा मार देती है। बार-बार ये सिलसिला चलता है।
सांप पूरी कोशिश करता है कि किसी तरह बच निकल जाए, लेकिन बिल्ली अपनी फुर्ती से हर बार उसे रोक देती है। लगभग 3 मिनट तक चलने वाले इस वीडियो में साफ नजर आता है कि बिल्ली ने सांप को मारा नहीं, बल्कि अपनी स्पीड और चुस्ती की प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान सांप पूरी तरह दिशाहीन हो जाता है।
सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बिल्लियां दुनियां को स्लो मोशन में देखती हैं। दूसरे ने कहा इनकी स्पीड गजब की होती है। इसलिए ये कभी चूकती नहीं। एक ओर यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा जहां सांप अपनी जान बचाने में लगा है। वही बिल्ली तो सिर्फ खेल रही है। सबसे दिलचस्प कमेंट था पहली बार किसी वीडियो में सांप के लिए अफसोस हुआ है।
Leave a comment