भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह की पत्नी लगातार उनके ऊपर इल्जाम लगाए जा रही हैं और भोजपुरी स्टार का कोई जवाब नहीं आ रहा। अब वो न्याय की मांग करने के लिए उनके घर लखनऊ पहुंच गई हैं और खुद वहां का नजारा दिखाया है कि उनके साथ अब क्या हो रहा है।

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह शनिवार, 5 अक्टूबर को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह आगामी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, उनके राजनीतिक कदम उठाने से पहले ही, उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर अपने पति के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कई भावुक पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब वो सीधे पवन सिंह के घर पहुंच गई हैं।
ज्योति सिंह पति पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंच गई हैं और वहां जाकर दिखाया कि उनके साथ क्या हो रहा है। ज्योति ने बताया कि वो लोगों के कहने पर उनके घर तो पहुंच गईं लेकिन सिंगर ने पुलिस बुलवा ली है। ज्योति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप लोग के कहने पर आई पवन जी के घर पे और मेरे पर FIR कर दिए और पुलिस बुला लिए, हिम्मत हार गई अब क्या करूं।
अब में यहां से नहीं जाऊंगी। आप लोग ही अब इंसाफ करिए। अब हिम्मत नहीं रहा मेरा, आप लोग के वजह से आई। अब आप लोग ही बोलें, अब थक गई उन्होंने एक और वीडियो बनाकर दिखाया कि वो पवन सिंह के घर पर पहुंच चुकी हैं और वहां पुलिस वाले उन्हें लेने के लिए आ धमके हैं।
उन्होंने वीडियो में कहा, ‘हम आप लोगों के कहने पर आए थे कि आपने कहा था भाभी आप जाइए, देखें आपको कौन निकालता है। हम उनकी पत्नी बनकर यहां आए थे। देख लीजिए पुलिस वाले हमको लेने आए हैं। हम थाने में जा रहे हैं। अब आप फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिलेगा।’ वो वीडियो में लेडी पुलिस से बात करती भी नजर आ रही हैं पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है।
2018 में शादी के बाद, कथित तौर पर कुछ ही महीनों में उनके रिश्ते में खटास आ गई। बाद में ज्योति ने तलाक का केस दायर किया और अभिनेता पर कई गंभीर आरोप लगाए। काउंसलिंग के दौरान, वे कुछ समय के लिए साथ रहने को तैयार हो गए और उस समय दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं।
हालांकि, उनके बीच दूरियां बढ़ती रहीं। इसके बावजूद ज्योति ने अपने पति से दोबारा मिलने की उम्मीद में अपने प्यार और दर्द को बयां करते हुए कई पोस्ट शेयर किए हैं। पवन सिंह की निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। उनकी पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही 2015 में नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली।
इसके बाद उन्होंने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की, लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते में मुश्किलें आने लगीं। अब, जब पवन सिंह राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं, उनकी निजी कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है
- actor Pawan Singh
- Bharatiya Janata Party
- bhojpuri actor
- Bhojpuri Cine Star Pawan Singh
- Bhojpuri Power Star Pawan Singh
- Bhojpuri singer-actor Pawan Singh
- bhojpuri star
- Bhojpuri star will be hated
- Bhojpuri superstar Pawan Singh
- Jyoti Singh
- Jyoti Singh Husband Pawan Singh
- Married to Jyoti Singh
- Neelam Giri with Pawan Singh
- Pawan Singh
- Pawan Singh and Upendra Kushwaha
- Pawan Singh and Zarine Khan
- Pawan Singh and Zarine Khan ka romantic song
- Pawan Singh and Zarine Khan romantic video
- pawan singh another romantic song
- Pawan Singh Babu Ji Song
- Pawan Singh BHOJPURI ACTOR
- Pawan Singh bjp party
- Pawan Singh FILM ACTOR
- Pawan Singh Ka New Song
- Pawan Singh neta
- Pawan Singh New Song
- Pawan Singh reality show
- Pawan Singh shines with Anjali Raghav
- Pawan Singh SINGER
- Pawan Singh STAGE SHOW SINGER
- Pawan Singh SUPERSTAR ACTOR
- Pawan Singh will romance with Zarine Khan
- Pawan Singh's 2024 blockbuster
- Pawan Singh's new song 'Pyaar Mein Hain Hum'
- Pawan Singh's pain spilled in the song 'Babu Ji'
- Pawan Singh's wife
- Pawan SinghACTORS
- Power Star Pawan Singh
- Singer Pawan Singh's wife
- Such a scene was shown that Bhojpuri star
- The wife reached his house seeking justice
- When will Pawan Singh join BJP?
- Why did the demand for Pawan Singh increase?
- Wife Jyoti Singh
Leave a comment