Home मनोरंजन Rise And Fall : पवन सिंह के शो छोड़ने से मायूस हुईं धनश्री, आंखों से छलके आंसू; पावर स्टार बोले- दिल से याद किया तो
मनोरंजन

Rise And Fall : पवन सिंह के शो छोड़ने से मायूस हुईं धनश्री, आंखों से छलके आंसू; पावर स्टार बोले- दिल से याद किया तो

Share
Rise And Fall
पवन सिंह के शो छोड़ने से मायूस हुईं धनश्री
Share

पवन सिंह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पिछले दो हफ्तों से गर्दा उड़ा रहे थे। भोजपुरी स्टार की वजह से शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। यही नहीं, उन्होंने शो को सिर्फ दो हफ्तों में ही TRP किंग बना दिया लेकिन अब ‘राइज एंड फॉल’ शो के दर्शक और पावर स्टार पवन सिंह के फैंस के बीच मायूसी छा गई है।

Rise And Fall
पवन सिंह के शो छोड़ने से मायूस हुईं धनश्री

ऐसा इसलिए क्योंकि पवन सिंह ने बीच में ही शो से एग्जिट ले लिया है। उन्हें उनका परिवार सेट पर लेने आया था पवन सिंह ने बताया कि वो सिर्फ कुछ समय के लिए शो में आए थे। वो कभी शो के कंटेस्टेंट थे ही नहीं शो के नए प्रोमो में पवन सिंह सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी गेम के लिए शुभकामनाएं देते दिखे।

उन्हें यूं जाते देख धनश्री और आकृति नेगी के आंसू छलक पड़े पवन सिंह ने सभी से कहा, ‘मैं इस मंच से ये बोलकर जा रहा हूं कि मैं शो छोड़ के जा रहा हूं सेवा के लिए। लेकिन मैं आप सभी के साथ हूं। यही बोलूंगा कि गेम खेलिए, सच्चे मन से खेलिए। हंसकर-हंसाकर खेलिए इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स उनसे गले मिलते हैं।

सभी को यूं भावुक देख पवन सिंह माहौल को हल्का करते हैं। वो कहते हैं, ‘मैं हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस मंच पर ये भी बोल रहा हूं कि पेंट हाउस या बेसमेंट से जब भी मुझे दिल से याद करेंगे तो मैं कोशिश करुंगा कि कोई भी काम दो दिन के लिए रोक दूं और आप सभी से मिलने आ जाऊं बता दें कि पवन सिंह के शो छोड़ने से हर कोई हैरान है।

फैंस का तो ये तक कहना है कि वो अबतक ये शो सिर्फ पावर स्टार की वजह से देख रहे थे। ऐसे में अब वो ये शो नहीं देखेंगे ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीआरपी चार्ट में फिर से छाने के लिए मेकर्स कौन सा मास्टरस्ट्रोक अपनाते हैं। शो में पवन सिंह की थोड़े समय की मौजूदगी इस बात को साबित करती है कि उन्हें सिर्फ हाइप बनाने के लिए शामिल किया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *