प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली से देशभर के युवाओं के लिए योजनाओं-कार्यक्रमों का पिटारा खोलेंगे। युवा विकास के उद्देश्य से 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण पीएम करेंगे। इनके माध्यम से यूं तो देशभर के युवाओं को शिक्षा, कौशल और उद्यमिता को बढ़ाने का लाभ मिलेगा, लेकिन चुनावी राज्य बिहार पर विशेष प्यार बरसता दिखाई देगा।

राज्य के पांच लाख स्नातकों को एक हजार रुपये मासिक भत्ता और कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की शुरुआत सहित अन्य सौगातें हैं विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 60,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ केंद्र प्रायोजित योजना पीएम-सेतु (अपग्रेडेड आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन) का शुभारंभ करेंगे।
इस योजना में देशभर की एक हजार सरकारी आईटीआई का हब-एंड-स्पोक माडल में उन्नयन करने की परिकल्पना की गई है। योजना के कार्यान्वयन के प्रथम चरण में पटना और दरभंगा के आईटीआई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कार्यक्रम का विशेष बल बिहार केंद्रित परियोजनाओं पर ही होगा।
प्रधानमंत्री बिहार की नवीनीकृत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ करेंगे, जिसके अंतर्गत हर वर्ष लगभग पांच लाख स्नातक युवाओं को दो वर्ष के लिए 1,000 रुपये का मासिक भत्ता और निश्शुल्क कौशल प्रशिक्षण मिलेगा डिजाइन की गई बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसमें चार लाख रुपये तक का पूरी तरह से ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण मिलेगा।
इस योजना के अंतर्गत 3.92 लाख से अधिक छात्रों ने पहले ही 7,880 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण प्राप्त किए हैं। बिहार युवा आयोग, 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए एक वैधानिक आयोग का भी औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इसी क्रम में बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन होगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पीएम-उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के अंतर्गत बिहार के चार विश्वविद्यालयों, पटना विश्वविद्यालय, मधेपुरा स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय और पटना स्थित नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखेंगे इन परियोजनाओं के लिए कुल 160 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है,
जिसका लाभ 27000 से अधिक छात्रों को होगा। पीएम मोदी एनआइटी पटना के बिहटा परिसर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बिहार सरकार में 4,000 से अधिक नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे और मुख्यमंत्री बालक-बालिका छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 9 और 10 के 25 लाख विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 450 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति जारी की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे
- 7:21 am Prime Minister Narendra Modi
- Announcement PM Narendra Modi
- Chief Minister's Determination Self-Help Allowance
- Derogatory words for Narendra Modi and his mother
- Enhance skills and entrepreneurship
- GST Reforms Prime Minister Narendra Modi
- monthly allowance
- NARENDRA MODI
- NARENDRA MODI BJP NETA
- NARENDRA MODI NETA
- NARENDRA MODI PM OF INDIA
- NARENDRA MODI PRIME MINISTER
- PM Modi Gift for Youth
- PM Modi will make many big announcements
- PM Narendra Modi
- PM Narendra Modi congratulated
- PM Narendra Modi tweeted
- Prime Minister Narendra Modi
- Prime Minister Narendra Modi to the Silk City
- Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the cancer hospital on Friday
- Self Help Allowance Scheme
- The box of schemes will open
- youth Development
Leave a comment