रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने देश के हालत बारे में चर्चा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया भारत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है ।

इसके साथ ही नरेन्द्र मोदी ने जल्द से जल्द युद्ध खत्म करने और शांति बहाल कराने के संबंध में कोशिश का भी आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि भारत इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रंप-पुतिन मुलाकात से पहले अहम इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच भारत यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों ने आपसी हितों वाले मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के बारे में बात की । इसके अलावा दोनों नेताओं ने आगे भी एक दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई ।
उल्लेखनीय है कि रूस यूक्रेन संघर्ष के समाधान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच 15 अगस्त को होने वाली मुलाकात को देखते हुए मोदी और जेलेंस्की के बीच बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात चित के बाद कहा कि हमने सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है ।
उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के प्रति के समर्थन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्साह भरी बात कही है, उसे लेकर मैं उनके प्रति आभारी हूं । जेलेंस्की ने बताया कि मैंने कहा कि रूसी ऊर्जा खासकर तेल के निर्यात को सीमित करने की जरूरत है।
Leave a comment