Home मनोरंजन Pawan Singh New Song : ‘सईयां सेवा करे’ में अंजलि राघव के साथ छाए पवन सिंह, फैंस बोले-‘भोजपुरी रियल हीरो’
मनोरंजनवीडियो

Pawan Singh New Song : ‘सईयां सेवा करे’ में अंजलि राघव के साथ छाए पवन सिंह, फैंस बोले-‘भोजपुरी रियल हीरो’

Share
Pawan Singh New Song
फैंस बोले-'भोजपुरी रियल हीरो'
Share

पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘सईयां सेवा करे’ आखिरकार यूट्यूब पर रिलीज हो चूका है. और आते ही इसने दर्शकों का दिल जीतना भी शुरू कर दिया है. गाने में पवन सिंह अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी के साथ रोमांस और मस्ती-मजाक करते दिखे हैं. भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह अक्सर दमदार गानों और फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। फैंस भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की राह में। एकटक आंखे बिछाए बैठे हैं।

Pawan Singh New Song
फैंस बोले-‘भोजपुरी रियल हीरो’

इस बीच अगर आप भी उनके रोमांटिक गाने गाने की तलाश में थे तो आपका इंतजार अब खत्म हुआ क्योंकि पावर स्टार का आज नया गाना रिलीज हो चुका है। जिसके बोल ‘सईयां सेवा करे’ है. इस गाने में वह एक कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. गाने ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना भी शुरू कर दिया और वीडियो के कमेंट सेक्शन में भर-भरकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

ऐसे में अगर आपने यह गाना अबतक नहीं सुना तो चलिए पहले आपको इसकी वफीस्टार से डिटेल देते हैं.पवन सिंह अपने नए गाने ‘सईयां सेवा करे’ में अंजलि राघव के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों ने गाने के एल्बम में पति-पत्नी का किरदार फिल्माया है, जिसमें पति यानी पवन सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी की तारीफ करते नहीं थकते.

वहीं, अंजलि इसका पूरा श्रेय अपने पति के प्यार और सेवा को देती है.गाने के बीट्स और म्यूजिक ने इसमें जान दाल दी है, जो आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा. इस गाने की बढ़ती डिमांड तो इससे मालूम पड़ती है कि गाने ने महज 5 घंटे के भीतर 400K व्यूज और 85K से ज्यादा लाइक्स बटोर लिए हैं.

सईयां सेवा करे’ गाना पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं. जबकि, म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. और डायरेक्टर बिपांशु तिवारी हैं पवन सिंह का हाल ही में जरीन खान के साथ हिंदी गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज हुआ. इस गाने में दोनों बारिश में रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *