Home प्रदेशवार समाचार Nitish Kumar Net Worth : सिर्फ 21 हजार नकद, 13 गाय, पटना में नहीं है घर, जानिए नीतीश कुमार की कितनी है संपत्ति?
प्रदेशवार समाचार

Nitish Kumar Net Worth : सिर्फ 21 हजार नकद, 13 गाय, पटना में नहीं है घर, जानिए नीतीश कुमार की कितनी है संपत्ति?

Share
Nitish Kumar Net Worth
सिर्फ 21 हजार नकद, 13 गाय, पटना में नहीं है घर
Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार हर साल अपनी संपति का ब्योरा सार्वजनिक करते हैं। बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को अपलोड किए गए विवरण के मुताबिक , नीतीश कुमार के पास कुल चल अचल संपत्ति लगभग 1.65 करोड़ की है । बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं।

Nitish Kumar Net Worth
सिर्फ 21 हजार नकद, 13 गाय, पटना में नहीं है घर (Photos: Google)

नीतीश कुमार की जिंदगी सादगी की मिसाल रही है। पिछले दो दशक से सता के केंद्र में रहने के बावजूद उनके पास संपति के नाम पर बहुत कुछ नहीं है। सीएम बनने से पहले वो कई बार विधायक , और सांसद और केंद में मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन उनकी जीवन शैली में दिखावा नहीं है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार हर साल अपनी संपति का ब्योरा सार्वजनिक करते हैं। बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को अपलोड किया गया विवरण के मुताबिक , नीतीश कुमार के पास कुल चल अचल संपत्ति लगभग 1.65 करोड़ की है। यह खुलासा उस नियम के तहत होता है। जिसके अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को हर साल के आखिरी दिन अपनी संपति और देनदारियों का विवरण देना अनिवार्य है।

यह नियम बिहार में नीतीश कुमार के सरकार ने ही बनाया था। नीतीश कुमार के पास 13 गाय और 10 बछड़े हैं। इसके अलावा उनके पास एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी है। नकद राशि की बात करें तो उनके पास 21.052 केस है , जबकि विभिन्न बैंकों में लगभग 60,811.56 जमा है ।

चल संपति की कुल कीमत करीब 16,97,741.56 बताई गई है। नीतीश कुमार की अचल संपत्ति में सबसे अहम है दिल्ली के द्वारिका स्थित एक फ्लैट 1000 स्कोर फिट का है। जिसे उन्होंने साल 2004 में खरीदा था। इस फ्लैट के अलावा उनकी अचल संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.48करोड़ है।

उनकी कुल संपति 1.64 करोड़ थी। यानी इस साल मामूली बढ़ोतरी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि कई मंत्री मुख्यमंत्री से ज्यादा संपति के मालिक हैं। यह जानकारी कैबिनेट सचिवालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *