Home व्यापार/अर्थव्यवस्था Mutual fund : अब पोस्ट ऑफिस से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, ग्रामीण निवेशकों को होगा फायदा
व्यापार/अर्थव्यवस्था

Mutual fund : अब पोस्ट ऑफिस से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, ग्रामीण निवेशकों को होगा फायदा

Share
Mutual fund
ग्रामीण निवेशकों को होगा फायदा
Share

कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के तहत आने वाला डाक विभाग और एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड एन इंडिया ने म्युचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूशन के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों संस्थाओं ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत आज देश भर के डाकघरों के जरिए म्युचुअल फंड उपलब्ध कराए जाएंगे।

Mutual fund
ग्रामीण निवेशकों को होगा फायदा

इस पहल के तहत डाक विभाग के कर्मचारी म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर की भूमिका निभाएंगे । वे छोटे कस्बे और गांवों के ग्राहकों के निवेश प्रक्रिया शुरू करने में मदद करेंगे । इसमें रिन्यूएबल की व्यवस्था शामिल है। इसका मतलब है कि इस समझौते को आगे बढ़ाया जा सकता है।

निवेशकों के लिए डेटा और सेवा डिलीवरी की सेफ्टी से जुड़े प्रावधान भी समझौते में शामिल हैं। मुंबई में आयोजित Amfi के 30वें स्थापना दिवस समारोह में इस करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत इंडिया पोस्ट म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम करेगा डाक विभाग के पास 1.64 लाख से अधिक डाकघरों में विशाल नेटवर्क है। जिसके जरिए ग्रामीण और अर्थ शहरी क्षेत्रों में निवेश उत्पादों की पहुंच को बढ़ाया जाएगा।

इन क्षेत्रों में अब तक म्यूच्युअल फंड की पैठ काफी सीमित रही है। समझौते पर डाक विभाग की महाप्रबंधक मनीष बंसल बादल और AMFI के मुख्य कार्यकारी बि एन चलानी ने हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के चेयरमैन तुहीनकांत पांडे भी मौजूद रहे।

इससे पहले जुलाई 2025 में भी DOP और AMFI के बीच एक MOU साइन हुआ था। उसका मकसद म्यूच्युअल फंड निवेश को नो योर कस्टमर प्रक्रिया को सरल बनाना था । उस समझौते के तहत निवेश डाकघरों में जाकर KYC पूरा कर सकते हैं। जहां कर्मचारी फॉर्म भरने ,दस्तावेजों का सत्यापन करने और उन्हें सम्बंधित फंड हाउस तक भेजने में मदद करते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *