Home अभी ट्रेंड में Maidam ka Video : मासूम बच्चे ने टीचर को दी ऐसी धमकी, सुनकर ठहाके लगाने लगे यूजर्स
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

Maidam ka Video : मासूम बच्चे ने टीचर को दी ऐसी धमकी, सुनकर ठहाके लगाने लगे यूजर्स

Share
Maidam ka Video
सुनकर ठहाके लगाने लगे यूजर्स
Share

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीचर और स्टूडेंट के बीच मजेदार बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा अपने पापा के कहने का हवाला देते हुए मैडम को मारने की धमकी दे रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती है।

Maidam ka Video
सुनकर ठहाके लगाने लगे यूजर्स

ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्हा स्टूडेंट अपनी मैम को गला काटने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में बच्चे की मासूमियत ने यूजर्स को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया और कुछ ही समय में ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। हालांकि, वीडियो को खुद बच्चे की मैम ने ही रिकॉर्ड किया है मगर दोनों की जुगलबंदी देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानो टीचर्स समाज में डर का माहौल है।

इंस्टाग्राम पर @sarcasmic_anii नामक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में टीचर बच्चे से पूछती हैं कि, ‘क्या गलती हो गई मुझसे ?’ बच्चा कहता है— ‘हो गई!’ इस पर उसकी टीचर फिर पूछती हैं कि, ‘फिर क्या करोगे ?’ तो बच्चा कहता है कि, ‘आपका गला काट दूंगा चाकू से।’ ये सुनते ही टीचर हैरत में पड़ जाती हैं और पूछती हैं कि, ‘ये आपको किसने सिखाया ?’जवाब देते हुए बच्चा कह देता है कि, ‘पापा ने।’ ‘

टीचर सदमे है’ नामक कैप्शन से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर हजारों लोगों ने देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘मैडम की फील्डिंग सेट है।’ दूसरे यूजर ने लिखा है कि, ‘बचपन से ही बदमाश हूं मित्तर।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मेरा बाप बदमाश था मैं भी बदमाश हूं।’ चौथे यूजर ने लिखा है कि, ‘बैकबेंचर पिता।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘बड़े खतरनाक पापा हैं।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और जानें

पढ़ें और रोचक खबरें व विशेष रिपोर्ट्स