महावतार नरसिम्हा ने बॉलीवुड के दो फिल्मों को लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, और भारत की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। साथ ही अश्विन कुमार निर्देशित इस एनिमेटेड फिल्म ने 17 दिनों में धांसू कलेक्शन कर तहलका मचा दिया।

सैयारा की धूम के बीच महावतार नरसिम्हा 2025 का सबसे बड़ा सरप्राइज़ साबित हुऐ है यह भारतीय पौराणिक एक्शन फिल्म जल्द ही सभी भाषाओं में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी सिर्फ 16 दिनों में इसने केसरी चेप्टर 2, को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया। 25 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में तहलका मचा दिया है , जिसने अपने बजट से कई ज्यादा कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया।
महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा
इसी बीच इस फिल्म के 17वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है जो काफी अच्छा है। 15 करोड़ के बजट में बनी महावतार नरसिम्हा ने 16 दिनों में 145.9 करोड़ रुपये कमा लिए है। वहीं, इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन दुनिया भर में 162.98 का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने सैयारा’, ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है और नया रिकॉर्ड बना दिया है।
महावतार नरसिम्हा भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है । 25 जुलाई को खचाखच भरे सिनेमा घरों में रिलीज हुई महावतार नरसिम्हा दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बन चुकी है । होंबले फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘कांतारा’, केजीएफ चैप्टर 1 और 2 और सालार पार्ट 1: द सीजफाय की सफलता के बाद अब अश्विन कुमार की ये एनिमेटेड पौराणिक महाकाव्य फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रविवार 10 अगस्त 2025 को महावतार नरसिम्हा की कुल तेलगु ऑक्यूपेंसी 67.79% थी। सुबह 53.75% दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे तो वहीं, दोपहर के शो में 74.59% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और शाम के शो में 75.02% लोग फिल्म देखने पहुंचे।
होंबले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर महावतार नरसिम्हा की कमाई को लेकर नया खुलासा किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था दुनिया भर में 175 करोड़ से ज्यादा की कमाई की महावतार नरसिम्हा की दिव्य गाथा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही हैं। इसकी गर्जना बेकाबू है अभी सिनेमा घरों में इसका अनुभव करें। 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
- 'Mahavatara Narasimha' created history
- 6th highest grossing film
- Directed by Ashwin Kumar
- Hombale Films
- lifetime collection of movies
- Mahavatar Narasimha 2025
- Mahavatar Narasimha rocked the box office
- Mahavatar Narsimha
- Mahavatar Narsimha bollywoodb film
- Mahavatar Narsimha Collection
- Mahavatar Narsimha ka bumper collection
- Mahavatar Narsimha new film
- Mahavtar Narasimha rocked Bollywood
- The film made a great collection in 17 days
Leave a comment