Home राजनीति Lalan-Anant Road show : ललन-अनंत के रोड शो ने गरमा दी मोकामा की राजनीति, तैयार होने लगा छोटे सरकार का सियासी मैदान
राजनीति

Lalan-Anant Road show : ललन-अनंत के रोड शो ने गरमा दी मोकामा की राजनीति, तैयार होने लगा छोटे सरकार का सियासी मैदान

Share
Lalan-Anant Road show
रोड शो ने गरमा दी मोकामा की राजनीति
Share

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शनिवार सुबह पटना में बाहुबली अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां से दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर मोकामा में रोड शो करने के लिए निकले। अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

Lalan-Anant Road show
रोड शो ने गरमा दी मोकामा की राजनीति

केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शनिवार सुबह पटना में बिहार के चर्चित बाहुबली और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह के घर पहुंचे। यहां से दोनों नेता गाड़ी में सवार होकर मोकामा की तरफ बढ़े। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोकामा में ललन सिंह और अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं।

आगामी चुनाव में एनडीए के लिए मोकामा और आसपास के क्षेत्र में मजबूत समीकरण बनते दिख रहे हैं। अनंत सिंह मोकामा से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ललन और अनंत सिंह का रोड शो बाढ़ के सबनिमा से शुरू हुआ जो मोकामा तक चलेगा।

इस दौरान समर्थकों ने नेताओं का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। पटना से मोकामा के लिए निकलते समय गाड़ी की अगली सीट पर ललन सिंह बैठे, जबकि अनंत सिंह पिछली सीट पर बैठे नजर आए। मोकामा गोलीकांड में सोनू-मोनू गैंग के साथ हुई गैंगवार के मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे।

पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे 6 अगस्त को जेल से रिहा हुए थे। पिछले दिनों अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में मोकामा से खुद जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। साथ ही यहां से मौजूदा विधायक अपनी पत्नी के बारे में बाहुबली ने कहा कि नीलम देवी ने बढ़िया काम नहीं किया है।

मोकामा सीट मुंगेर लोकसभा में आती है, जहां से ललन सिंह सांसद हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने लालू एवं तेजस्वी यादव की आरजेडी से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद एके-47 केस में उन्हें कोर्ट से सजा हो गई और फिर जेल जाना पड़ा। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई।

2022 में जब मोकामा सीट पर उपचुनाव हुए तो आरजेडी ने अनंत सिंह की पत्नी को मैदान में उतारा और वह जीत गईं। उस समय बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। पिछले साल जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ, तो नीलम देवी ने पाला बदल दिया और महागठबंधन छोड़ एनडीए में आ गई थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *