Home अभी ट्रेंड में Ladka Ladki Ka Video : स्कूल से गोला मारकर दो लड़कियों संग आशिकी कर रहा था लड़का, लोगों के भगाने का तरीका देख हंसी छूट जाएगी
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

Ladka Ladki Ka Video : स्कूल से गोला मारकर दो लड़कियों संग आशिकी कर रहा था लड़का, लोगों के भगाने का तरीका देख हंसी छूट जाएगी

Share
Ladka Ladki Ka Video
लोगों के भगाने का तरीका देख हंसी छूट जाएगी
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल से बंक मारकर निकले बच्चे गली में आशिकी करते दिख रहे हैं। हालांकि, लोगों ने भी उनको भगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब इस वीडियो पर यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्कूल से बंक मारकर शॉपिंग मॉल घूमना, मल्टीप्लेक्स जाकर फिल्में देखना या कैंटीन में बैठना…स्टूडेंट्स के ऐसे किस्सों और कारनामों के बारे में आपने खूब देखा व सुना होगा।

Ladka Ladki Ka Video
लोगों के भगाने का तरीका देख हंसी छूट जाएगी

मगर इस वीडियो में दिख रहे तीन Gen-Z बच्चे कुछ ज्यादा ही मॉर्डन हो गए हैं वो स्कूल से बंक मारकर आशिकी करते देखे गए हैं। दरअसल, इनकी कारिस्तानी का पूरा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी हरकत गली के लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और फिर अंत में उनके ऊपर एक बाल्टी पानी डालकर उनको पब्लिक प्लेस में गंदगी करने से रोका।

एक्स पर इस वीडियो को @Amrita_2121 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं तीन स्टूडेंट्स एक मोहल्ले में खड़े आशिकी कर रहे हैं। कभी लड़का दोनों लड़कियों संग गले मिलता तो कभी उनको गोद में उठाकर गोल-गोल घुमाता। इतना ही नहीं वीडियो में एक जगह तो लड़का लड़की को किस करते हुए भी दिखाई दिया।

इस पूरे दृश्य को ऊपर बालकनी में खड़े लोग देखकर जोरों से हंस रहे होते हैं और फिर उसके बाद एक युवक बाल्टी में पानी भरकर लाता है और तीनों के ऊपर डाल देता है। पानी पड़ते ही तीनों भागने लगते हैं हालांकि, लड़का अपनी स्कूटी से आया होता है तो वो स्कूटी लेकर भागता है।

इस दौरान लोगों को ये कहते हुए सुना गया- ‘ओए! क्या कर रहा है, शर्म नहीं आती ? आऊं क्या नीचे।’ वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘ऐसी हरकतें करते हुए जो भी दिखाई दे, उनके ऊपर पानी ना फेंके, ईंट, पत्थर फेंके ताकि भविष्य में पब्लिक प्लेस में ऐसा ना करें।’इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, ‘सही कहा ऐसे लोगों के ऊपर पत्थर ही फेंकने चाहिए।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘लड़का लड़की दोनों को लट्ठ देता भाई पानी फेंकने से कुछ नहीं होता।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘बिल्कुल सही कहा भाई ऐसे सड़कछाप आशिकों ने ही तो समाज और देश में गंदगी फैला रखी है।’ इनके अलावा कई लोगों ने स्कूली बच्चों की इस तरह की हरकत की कड़ी निंदा की और उनको पुलिस व बच्चों के माता-पिता के सामने एक्सपोज करने की बात कही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *