Home राजनीति तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं
राजनीति

तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं

Khesari Lal Yadav reached to meet Tejashwi, on contesting the election he said- we are just making noise like this

Share
Khesari Lal Yadav reached to meet Tejashwi
चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं
Share

भोजपुरी एक्टर एवं सिंगर खेसारी लाल यादव ने RJD नेता तेजस्वी यादव के पटना आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि हम हीरो में ही ठीक हैं , ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं।

Khesari Lal Yadav reached to meet Tejashwi
चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल RJD के नेता तेजस्वी यादव से मिलने पटना पहुंचे है। उन्होंने तेजस्वी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बहुत देर तक चर्चा हुई। इस मीटिंग के बाद खेसारी लाल यादव के बिहार की किसी विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा चलने लगी। हालांकि, भोजपुरी एक्टर एवं सिंगर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए नहीं आए थे। वह फिल्म इंडस्ट्रीज में ठीक हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद खेसारी लाल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह बड़े भाई का आशीर्वाद लेने आए थे। बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा हम चुनाव लड़ने नहीं आए थे हम तो हीरो ही सही हैं, हम ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। अच्छी फिल्में कर रहे हैं और अच्छे गाने गा रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि तेजस्वी से उनका भाईचारा है। वह कुछ काम से उनसे मिलने आए थे। भविष्य में चुनाव लड़ने के सवाल कहा कि वह आज में जीते है। कल क्या होगा उन्हें नहीं पता है।

खेसारी ने यह भी कहा कि तेजस्वी उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं। आज वह हीरो है। आने वाले कल में क्या होगा पता नहीं है। बता दें कि खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता और गायक हैं। वह मूलरूप से सारण (छपरा) जिले के रहने वाले हैं।

तेजस्वी एवं लालू परिवार से उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं। पिछले साल मार्च महीने में लोकसभा चुनाव से पहले भी खेसारी लाल यादव ने रावड़ी आवास पर पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी । उस समय भी उनके चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *