भारत शुक्रवार को अपना 79 व स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। राजधानी दिल्ली समेत अलग अलग राज्यों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय धज फहराकर पीएम नरेंद्र मोदी आज लगातार 12 वि बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

पीएम के 15 अगस्त के भाषण पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं जहां पीएम राष्ट्रीय हितों की मुद्दे पर लोगों को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाते हैं। इस बार पीएम मोदी आपने तीसरे कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित कर सकते हैं । इस दौरान वे ऑपरेशन सिंदूर और सेना का पराक्रम का भी जिक्र कर सकते है।
Addressing the nation on Independence Day. https://t.co/rsFUG7q6eP
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2025
पिछले साल 15 अगस्त को अपने 98 मिनट के संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता और एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी। इस बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है।
पूरे शहर में कैमरा लगवाए गए हैं और मुख्य स्वतंत्रता समारोह स्थल लाल किले के आसपास लगभग 11 हजार सुरक्षा कर्मी और 3000 हजार पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। और कई अस्तर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक पुलिस ने सख्त निर्देश जारी करते हुए गुरुवार को रात 10 बजे के बाद व्यवसायिक वाहनों के राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन , अंतरराज्यीय बस टर्मिनल , हवाई अड्डे और मेट्रो स्टेशन पर चौबीसों घंटे निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की जांच , समान की जांच और औचिक निरीक्षण पत्र का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जम्मू छेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दौरान जांच और गस्त तेज कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर से किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए नियंत्रक रेखा और अंतराष्ट्रीय सीमा पर सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू कश्मीर पुलिस की बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जम्मूकश्मीर पुलिस की त्वरित प्रक्रिया दलों को जम्मू शहर में तैनात किया गया है। और क्षेत्र के प्रत्येक जिला में प्रवेश एवं निकास बिंदु और महत्वपूर्ण सड़क पर जांच और तलाशी बढ़ा दी गई है।
- 79th Independence Day
- capital Delhi
- celebrates our 79th Independence Day on Friday
- hoisting the national flag at the Red Fort
- Independence Day 2025
- Independence Day Celebrations Red Fort
- NARENDRA MODI
- NARENDRA MODI BJP NETA
- NARENDRA MODI NETA
- NARENDRA MODI PM OF INDIA
- NARENDRA MODI PRIME MINISTER
- On the 15 August speech
- PM Narendra Modi
- PM of national interests
- Prime Minister Narendra Modi
Leave a comment