गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी झूठ की खेती करते हैं। हरबार झूठ बोलकर माफी मांग लेते हैं। इस बार भी वही काम करेंगे। बिहार में चुनाव आयोग के SIR पर कांग्रेस पार्टी की वोट अधिकार यात्रा के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को सासाराम आ रहे हैं।

तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले बीजेपी लीडर और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस यात्रा के औचित्य पर तंज कसा है।उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को तानाशाह बताया।गिरिराज सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि राहुल गांधी झूठ की खेती करते हैं। हरबार झूठ बोलकर माफी मांग लेते हैं।
इस बार भी वही काम करेंगे। कर्नाटक का उदाहरण देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वे देश के कानून से चलेंगे या देश के अंदर अराजकता फैलाएंगे। अर्बन नक्सल की भूमिका में रहेंगे। चुनाव आयोग ने जब हलफनामा में शिकायत देने को कहा है तो क्यों नहीं दे रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है वह आयोग मानता है तो ठीक है नहीं तो वो झेलेंगे । लेकिन राहुल गांधी को भी सुप्रीम कोर्ट की बात माननी चाहिए। 65 लाख नाम कटा है तो 65 हजार भी आवेदन करें। तानाशाह प्रवृत्ति छोड़ें और जनता के लिए काम करें। चोर चोरी के खिलाफ बोलता है। तो ठीक नहीं लगता है।
चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने वोटर फ्रेंडली बताया है। यह भी उनलोगों को दिखना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने हाइकोर्ट की बात ना मानकर लोकतंत्र की चोरी की । सुप्रीमकोर्ट की अवहेलना कर के तानाशाह बन गई। लेकिन आप तानाशाह की प्रवृति छोड़ दीजिए । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गरीबों की असली मसीहा है।
- Congress party on SIR of Election Commission
- Every time you lie and apologize
- Former PM Indira Gandhi was called a dictator
- Giriraj Singh
- Giriraj Singh bjp neta
- Giriraj Singh bjp party
- Giriraj Singh lashed out at Rahul Gandhi
- Giriraj Singh neta
- Indira Gandhi was called a dictator
- Leader of Opposition Tejashwi Yadav
- Rahul Gandhi
- Rahul Gandhi CONGRESS neta
- Rahul Gandhi congress party
- Rahul Gandhi cultivates lies
- Rahul Gandhi NETA
- RJD leader Tejashwi Yadav
- Supreme Court to Election Commission
- Tejashwi Yadav
- Tejashwi Yadav NETA
- Tejashwi Yadav RJD NETA
- Tejashwi Yadav RJD PARTY NETA
- Union Minister Giriraj Singh
Leave a comment