Home ज्योतिष/धर्म Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय, गणपति बप्पा की कृपा से घर आएगी सुख समृद्धि
ज्योतिष/धर्म

Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय, गणपति बप्पा की कृपा से घर आएगी सुख समृद्धि

Share
Ganesh Chaturthi 2025
गणेश चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय
Share

गणेश चतुर्थी पर कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। जानें भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर क्या उपाय करना चाहिए भगवान गणेश के जन्मदिन के उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है।

Ganesh Chaturthi 2025
गणेश चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय

गणेश चतुर्थी के दिन बुद्धि समृद्धि सौभाग्य के देवता गणपति बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष के चतुर्थी तिथि गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करते हैं।

गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिन तक मनाया जाता है। और अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है । भगवान गणेश की कृपा या आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग इस दिन कई तरह के उपाय करते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से गणपति बप्पा की कृपा से जीवन में धन संपदा आती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

जाने गणेश चतुर्थी के दिन क्या करे उपाय। भगवान गणेश को मोदक या लड्डू अति प्रिय माने गए हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश को मोदक और लड्डू के भोग लगाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। और घर में सुख समृद्धि प्राप्त होती है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा घास के जोड़े और शुद्ध घी अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है।

इस करने से धन की स्थिति में सुधार होती है। और कर्ज से मुक्ति मिलती है। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन घर में पीले रंग की भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से गणेश जी की कृपा से मनवांछित फल मिलता है और धन्य धान्य मिलता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *