Home राष्ट्रीय समाचार चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले नेताओं ने दिया LJPR से इस्तीफा
राष्ट्रीय समाचार

चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले नेताओं ने दिया LJPR से इस्तीफा

Chirag Paswan gets a big shock, leaders relieved him from LJP before elections

Share
चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका
Chirag Paswan got a big shock
Share

सारण में लोजपा का पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित 128 पदाधिकारी ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है यह घोषणा रविवार को दुर्गा कोठी मंदिर के पास बैठक की गई । जानकारी के अनुसार सारण कमेटी के 28 पदाधिकारी में जिले के 20 में से 16 प्रखंड अध्यक्ष पूरी महानगर इकाई और संसदीय बोर्ड के 3 सदस्यों ने लोजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

महिला मोर्चा के 19 में से 11 पदाधिकारी जिनमें जिलाध्यक्ष भी शामिल है , पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया। छपरा नगर के 20 वार्ड अधीक्षक ने इस्तीफा दिया है । इस्तीफा देने वाले प्रखंड अध्यक्ष में सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, परसा, अमनौर, मेकर, तरैया, बनियापुर, मढ़ौरा, एकमा, पानापुर,छपरा सदर,रिवीलगंज , इसुआपुर के अध्यक्ष भी शामिल है ।

राजनीत दलों में इस तरह का बदलाव सामान्य है, लेकिन इतने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ना निश्चित रूप से बड़ी बदलाव है। इससे पहले भी खगड़िया में 38 नेता के इस्तीफे देने की बात सामने आई थी। जिसपर लोजपा के कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ।

पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ पवन जायसवाल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव और कुछेक अन्य व्यक्तियों के द्वारा भ्रामक खबर फैलाई गई थी। उन 38 में से 28 मेरे साथ है और अपनी लोजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति व्यक्त की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *