Home राजनीति Bihar Politics : नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग तेज, मगर यहां फंस रहा पेच
राजनीति

Bihar Politics : नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग तेज, मगर यहां फंस रहा पेच

Share
Bihar Politics
निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग तेज
Share

विधानसभा चुनाव के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के इकलौते पुत्र निशांत कुमार (Nishant Kumar) के सक्रिय राजनीति में आने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पहली बार कहा कि निशांत सक्षम हैं और उन्हें राजनीति में सक्रिय होना चाहिए।

Bihar Politics
निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग तेज

इससे पहले, निशांत के राजनीति में आने के प्रश्न पर संजय झा का उत्तर होता था- यह निर्णय नीतीश कुमार करेंगे।दूसरी तरफ JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टरों के माध्यम से जेडीयू कार्यकर्ताओं ने निशांत को दल की गतिविधियों में शामिल करने की मांग की है। सोमवार के दिन जेडीयू कार्यालय के बाहर ऐसे कई पोस्टर लगाए गए हैं।

इनमें कहा गया है कि जनसेवा की राजनीति के वारिस निशांत कुमार हैं। असल में निशांत को लेकर जदयू की राजनीति शुरू से दो हिस्से में बंटी हुई है। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता लंबे समय से निशांत को पार्टी की मुख्यधारा की राजनीति में लाना चाहते हैं, लेकिन नीतीश के करीबी कई नेता इसके विरोध में हैं।

उनका कहना है कि निशांत अगर राजनीति में आते हैं तो परिवारवाद की राजनीति को प्रश्रय न देने वाले नेता की नीतीश की छवि खंडित होगी जहां तक निशांत का प्रश्न है , वे राजनीति गतिविधियों में सक्रीय नहीं हैं। लेकिन सार्वजनिक समारोह में मीडिया के माध्यम से यह अपील जरूर करते हैं। की विकाश ओर कामकाज के आधार पर नितीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद पर एक और कार्यकाल मिलना चाहिए । किया आप चुनाव लड़ेंगे निशांत ने कभी इस प्रश्न का जवाब हां या ना में उत्तर नहीं दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *