Home राजनीति Bihar Goverment : नीतीश कुमार का 10,000 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ कितना असरदार? सर्वे में आंकड़े आए सामने
राजनीति

Bihar Goverment : नीतीश कुमार का 10,000 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ कितना असरदार? सर्वे में आंकड़े आए सामने

Share
Bihar Goverment
नीतीश कुमार का 10,000 का 'मास्टरस्ट्रोक' कितना असरदार
Share

बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर जनमत सर्वे जारी हुआ है। महिलाओं को 10 हजार रुपये, इस पर क्या कहता है सर्वे बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर जनमत सर्वे जारी हुआ है। SPICK मीडिया नेटवर्क की ओर से जारी किए गए ओपिनियन पोल में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

Bihar Goverment
नीतीश कुमार का 10,000 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ कितना असरदार

सर्वे में एनडीए को 158 सीटें, जबकि महागठबंधन को 66 सीटें मिलती नजर आ रही है वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें ‘मुख्‍यमंत्री मह‍िला रोजगार योजना’ महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के ल‍िए ब‍िहार सरकार की ओर से आर्थ‍िक मदद की जा रही है।

इस योजना के तहत पहली क‍िस्‍त के रूप में 10000 रुपये द‍िए जा रहे हैं। इसे लेकर किए गए सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। Vote Vibe सर्वे के अनुसार, ‘मुख्‍यमंत्री मह‍िला रोजगार योजना’ पर किए गए सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि महागठबंधन को 34.9% महिलाओं का वोट मिलेगा।

वहीं, इस योजना की लाभार्थी 34.8% महिलाएं NDA को वोट देती रहेंगी। इनमें 13.4% महिलाएं अपनी कोई राय नहीं बना पाईं वहीं, जेवीसी ओपिनियन पोल के अनुसार, नवंबर में होने वाले बिहार चुनाव में एनडीए को 131-150 सीटों का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि महागठबंधन को 81-103 सीटें मिल सकती हैं।

सीट शेयर और लोकप्रियता दोनों ही स्तर पर नीतीश कुमार सबसे आगे हैं और अब तेजस्वी यादव दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। जेवीसी सर्वे में स्पष्ट है कि उनकी लोकप्रियता घट रही है। दूसरी ओर जन सुराज पार्टी को भी 10-11% वोट शेयर के साथ 4-6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *