Home राजनीति Bihar Elections : नचनिया विवाद पर उबाल, सम्राट चौधरी के बचाव में कूदे मनोज तिवारी क्या बोले खेसारी
राजनीति

Bihar Elections : नचनिया विवाद पर उबाल, सम्राट चौधरी के बचाव में कूदे मनोज तिवारी क्या बोले खेसारी

Share
Bihar Elections
नचनिया विवाद पर उबाल
Share

बिहार चुनाव में नचनिया टिप्पणी पर मचा घमासान । मनोज तिवारी ने सम्राट चौधरी का बचाव किया , तो खेसारी लाल यादव ने कहा कि नेताओं को शब्दों का मर्यादा रखनी चाहिए। बिहार में चुनावी माहौल के बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा खेसारी लाल यादव को नचनिया कहे जाने के विवाद में सियासत गर्मा गया है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने कहा कि यह पूरा विवाद कुछ लोगों की साजिश है।

Bihar Elections
नचनिया विवाद पर उबाल

उन्होंने कहा मैने सम्राट भाई से बात की है। वो कलाकारों को बहुत सम्मान करते हैं। और यही भारतीय जनता पार्टी और भाजपा की असली पहचान है। ज्यादातर कलाकार भाजपा में है क्योंकि यहां कला और मेहनत दोनों की कद्र है । मनोज तिवारी ने अपील की कि चुनावी माहौल में शालीनता बनाए रखनी चाहिए । उन्होंने कहा अलग अलग पार्टी से चुनाव लड़ना कोई गुनाह नहीं हमें एक दूसरा को छोटा दिखने की जरूरत नहीं है। भाजपा हमेशा मर्यादा और सम्मान की राजनीति करती है।

हर किसी को इसका पालन करना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के अंत उन्होंने कुछ पंक्तियां गाकर बिहार की मिट्टी को सलाम किया और कहा कि यह गीत बिहार के उस गर्व और जागरूकता को समर्पित है जो भाजपा के नेतृत्व में फिर से उभर रही है। इस विवाद पर न्यूज एजेंसी से पूछताछ में खुद खेसारी लाल यादव ने भी संयमित अंदाज में प्रतिक्रिया दी ।

उन्होंने कहा जिसने मेहनत की है , उसके लिए हर शब्द अहमियत होती है। अगर कोई मुझे नचनिया कहता है , तो कोई बात नहीं वो सम्राट मेरे बड़े भाई हैं। लेकिन राजनीति में एक सीमा होनी चाहिए । समाज हमें सुनता है। इसलिए शब्दों में मर्यादा रखनी चाहिए। खेसारी लाल यादव ने कहा जो मेहनत करता है उसे किसी शब्द से फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन अगर बात समाज की आदर की हों तो नेताओं को सोच समझ कर बोलना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *