Home राजनीति Bihar Elections 2025 : ’20-25 सीट आई तो मैं अपने विधायकों को’, गठबंधन को लेकर प्रशांत किशोर का सबसे बड़ा बयान
राजनीति

Bihar Elections 2025 : ’20-25 सीट आई तो मैं अपने विधायकों को’, गठबंधन को लेकर प्रशांत किशोर का सबसे बड़ा बयान

Bihar Elections 2025: 'If I get 20-25 seats, I will send my MLAs', Prashant Kishor's biggest statement on alliance

Share
Bihar Elections 2025
गठबंधन को लेकर प्रशांत किशोर का सबसे बड़ा बयान
Share

प्रशांत किशोर ने कहा कि वो बिना पूर्ण बहुमत आए किसी और के साथ सरकार नहीं बनाएंगे. त्रिशंकू सरकार की स्थिति में भी वो किसी का साथ नहीं देंगे.बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। इस बार प्रशांत किशोर भी बिहार के चुनावी मैदान में है। और वह बीते 3 साल से बिहार में लोगों को नया विकल्प देने की बात कह रहे हैं।

Bihar Elections 2025
गठबंधन को लेकर प्रशांत किशोर का सबसे बड़ा बयान

लेकिन एक सवाल उनसे हमेशा पूछा जाता है कि पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो क्या करेंगे , क्या वो किसी गठबंधन के साथ जाएंगे। एक बार फिर उनसे इसी तरह के सवाल बीबीसी पर एक i इंटरव्यू के दौरान पूछा गया, इस सवाल पर प्रशांत किशोर ने बड़ी बात कही है उन्होंने कहा कि या तो अर्श पर रहेंगे या फर्श पर किसी को सपोर्ट करने का सवाल ही नहीं है।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि 20,25 सीट आई तो मैं अपने विधायकों से कहूंगा कि वो किसी और दल से हाथ मिला ले मैं फिर मेहनत कर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो बिना पूर्ण बहुमत आए किसी के साथ सरकार नहीं बनाएंगे , हमें मंत्री नहीं बनना है। जो किसी के हाथ मिला ले। त्रिशंकु सरकार की स्थिति में भी वो किसी का साथ नहीं देंगे। दोबारा चुनाव में जायेंगे ।

उन्होंने ये भी कहा कि पहली बार बिहार में पलायन का मुद्दा जनसुराज ने उठाया है इससे पहले कि सरकार विहार के लोगों का विहार से बाहर जाकर काम करना अपनी तारीफ समझती थी। की देखिए बिहारी हर जगह है। अपना जलवा दिखाते हैं ,लेकिन ये उनकी मजबूरी है।

ये कोई अच्छी बात नहीं प्रशांत किशोर ने यह भी वादा किया कि नीतीश कुमार इस बार किसी भी तरह से सीएम नहीं बनेंगे । इससे पहले प्रशांत किशोर ने पटना में ये भी कहा कि हम केवल एक समीकरण में विश्वास करते हैं और वह है विचारधारा आधारित समीकरण इस देश में आधे से ज्यादा हिंदू विचारधारा के आधार पर भाजपा के साथ नहीं है। जन सुराज का फार्मूला एमवाई फॉर्मूला नहीं है।

जन सूरज का फार्मूला है कि सभी हिन्दू जो विचारधारा के आधार पर गांधी , जय प्रकाश, बाबा साहेब आंबेडकर , लोहिया को मानते हैं। उन्हें मुसलमान के साथ एक सामाजिक राजनीतिक गठबंधन बनाना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो हम भाजपा को बुरी तरह हरा देंगे।

अब ये देखने वाली बात होगी कि प्रशांत किशोर एक नई पार्टी और नई विचारधारा के साथ इन तमाम दिग्गज पार्टियों को कैसे मात देंगे इनके जाती आधारित समीकरण के कैसे तोड़ेंगे बिहार में वो अर्श पर रहेंगे या फर्श पर यानी पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में नई विचारधारा की सरकार बना पाएंगे या नहीं ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और जानें

पढ़ें और रोचक खबरें व विशेष रिपोर्ट्स