जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ललन सिंह और सम्राट चौधरी अनंत सिंह के ही समर्थन में रोड शो करने गए थे। केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मोकामा में इन दोनों नेताओं द्वारा निकाली गई रैली में अत्यधिक लंबा काफिला होने के कारण केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ललन सिंह और सम्राट चौधरी अनंत सिंह के ही समर्थन में रोड शो करने गए थे। लेकिन इस बीच चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में दोनों नेताओं पर कानूनी शिकंजा कस गया है। ललन सिंह और सम्राट चौधरी के रोड शो में गाड़ियां ज्यादा लंबे काफिले को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।
जिसके बाद रोड शो पर केस दर्ज हुआ है। पटना पुलिस ने रोड शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया है। मोकामा में सोमवार को आयोजित केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोड शो के दौरान आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने सायरन लगी कार सहित दो वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं आयोजकों पर केस दर्ज किया गया है।
जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव प्रचार करने सोमवार को मोकामा पहुंचे थे। रोड शो में उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे। रोड शो के दौरान काफिले में शामिल सभी कार की जांच की गई। वहीं सायरन बजाने वाली कार सहित दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त कर लिया।
डीएम ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर रोड शो के लिए आवेदन देने वाले आयोजक के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया ।
खुली जिप में बरहपुर से मोकामा तिरहचौक तक रोड शो कर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की रोड शो बरहपुर , मोर,शिवनार, से थाना चौक होते हुए तिराहा चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फुल माला से भव्य स्वागत किया ।
मोकामा विधानसभा के जेडीयू समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक अनंत सिंह के दुलारचंद हत्याकांड में जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में लिया है। हम सब का दायित्व है कि एक एक कार्यकर्ता अनंत सिंह बनकर भारी बहुमत से जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि एक एक गांव में अनंत सिंह के पक्ष में लोग चुनाव की कमान संभाले ताकि अनंत बाबू जीत जाएं । केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि अब चुनाव तक मोकामा में ही रहने की बात कही है।
- A case has been filed against the organisers of the road show.
- Anant Singh
- Anant Singh BJP candidate
- Anant Singh from Mokama assembly seat
- Anant Singh is contesting from Mokama on JDU ticket.
- Anant Singh jdu neta
- Anant Singh jdu party
- Anant Singh neta
- Anant Singh of JDU
- Bahubali Anant Singh
- Bihar Election
- Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary
- Deputy Chief Minister Shri Samrat Chaudhary
- Deputy CM Samrat Chaudhary
- Elections turn bloody in Anant Singh's Mokama
- Finance Minister Samrat Chaudhary
- Former MLA Anant Singh
- JDU candidate Anant Singh
- JDU candidate and strongman Anant Singh
- JDU supported candidate
- JDU's Anant Singh on Mokama seat
- Lalan Singh
- Lalan Singh MP
- Lallan Singh and Samrat Chaudhary surrounded by campaigning
- Lallan Singh surrounded by campaigning for Anant Singh
- Model Code of Conduct violation during road show
- Pen in the name of Anant Singh
- Rajiv Ranjan alias Lalan Singh
- Rajiv Ranjan alias Lalan Singh neta
- Samrat Chaudhary
- Samrat Chaudhary and Tejashwi's seat too
- Samrat Chaudhary bihar cabinet minister
- Samrat Chaudhary deputy cm
- Samrat Chaudhary neta
- Suraj Bhan Vs Anant Singh
- Union Minister Lallan Singh
- Union Minister Rajiv Ranjan alias Lalan Singh
- violating the code of conduct
- worker Anant Singh
Leave a comment