Home राजनीति Bihar Election : रितेश पांडे के सपोर्ट में करगहर में भोजपुरी कलाकारों का मेला, जन सुराज के लिए रोड शो
राजनीति

Bihar Election : रितेश पांडे के सपोर्ट में करगहर में भोजपुरी कलाकारों का मेला, जन सुराज के लिए रोड शो

Share
Bihar Election 2025
जन सुराज के लिए रोड शो
Share

करगहर से जन सुराज के प्रत्याशी रितेश पांडे के समर्थन भोजपुरी कलाकारों ने रोड शो किया । इस दौरान सभी ने रितेश पांडे को जिताने की अपील की इस मौके पर भोजपुरी कलाकार आर्यन बाबू , अंकुश राजा, मोनू अलबेला, डिम्पल सिंह, अरुण काका मौजूद रहे। सासाराम में करगहर से जनसुराज प्रत्याशी रितेश पांडे के साथ कई भोजपुरी कलाकारों ने रोड शो किए ।

Bihar Election 2025
जन सुराज के लिए रोड शो

जिसमें खुद रितेश रंजन पांडे भी मौजूद रहे।उन्होंने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का हाथ मजबूत करने तथा करगहर में पार्टी के उम्मीदवार के साथ में मतदान करने की अपील की उन्होंने बिहार में शिक्षा , रोजगार और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की बदहाली का यही मुख्य कारण है।

रोड शो विधानसभा क्षेत्र के चिंताव गांव से प्रारंभ होकर NH 319 के रास्ते प्रसूता पहुंचा मौके पर भोजपुरी कलाकार आर्यन बाबू, अंकुश राजा, मोनू अलबेला, डिम्पल सिंह , अरुण काका आदि शामिल थे। 20 किलोमीटर रोड शो के दौरान मतदाताओं ने जगह जगह कलाकारों का स्वागत किया। आपको बता दें बिहार की सभी 243 सीटों पर प्रशांत किशोर की जन सुराज चुनाव लड़ रही है।

आपको बता दें सासाराम में जन्मे रितेश पांडे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्रीज का एक बड़ा चेहरा है। रितेश पांडे का गाना हैलो कौन यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर दिखती है। उनके इंस्टाग्राम पर 25 लाख और यूट्यूब पर 4.5 लाख से अधिक फॉलोवर है । पिछले लोकसभा के दौरान उन्होंने भाजपा के लिए हम मोदी संगे रहब गाना गाया था। जिसे करीब 80 लाख व्यूज़ मिले थे। रितेश पांडे ने जुलाई 2025 में जन सुराज पार्टी ज्वाइन की थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *