बिहार चुनाव 2025 के बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद एवं भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ नजर आए। रवि किशन ने तेज प्रताप यादव को भोलेनाथ का भक्त बताया । फिर कहा भोलेनाथ के भक्तों के लिए भाजपा का सीना खुला है। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन के साथ नजर आए।

पटना एयरपोर्ट पर दोनों एक साथ निकले । इससे बिहार के सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। की तेज प्रताप एनडीए में जा सकते हैं। भोजपुरी स्टार रवि किशन ने भी कहा कि भाजपा का सीना खुला है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे तेजप्रताप यादव को कुछ महीने पहले पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था।
इसके बाद उन्होंने jjd नाम से उन्होंने नई पार्टी बनाई है। और बिहार की कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतारे । तेज प्रताप खुद वैशाली जिले की महुआ सीट से मैदान में हैं। हालांकि तेज प्रताप यादव एनडीए में जाने के सवाल पर कन्नी काटते नजर आए। उन्होंने कहा कि पहली बार रवि किशन से मुलाकात हुई है।
ये भगवान के भक्त हैं। और हम भी महादेव के भक्त हैं। हम दोनों की मुलाकात हो गई । जब उनसे पूछा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कुछ अलग तस्वीर दिखेगी । इस पर तेजप्रताप ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा है कि जो बेरोजगारी मिटाएगा और रोजगार देगा ।
हम उसके साथ रहेंगे । हम भी टीका लगाते हैं , प्रशंसा क्यों नहीं करेंगे। भोजपुरी स्टार एवं भाजपा नेता रवि किशन ने भी तेज प्रताप यादव की तारीफ की । उन्होंने कहा कि तेज प्रताप के हृदय को सब लोग बहुत प्रेम करते हैं। वह दिल से बोलते हैं। दिमाग से नहीं ये भोलेनाथ के भक्त हैं।
एनडीए में तेजप्रताप को आने के सवाल पर रवि किशन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोलेनाथ के भक्ति है। जो लोग निस्वार्थ रूप से सेवा करते हैं। उनके लिए भाजपा अपना सीना पूरा खोलकर रखती है। यह बात किसी से छिपा नहीं है। इनकी छवि वही आ रही है। हमारे बोलने से कुछ नहीं होगा। जनता सब तय करेगी।
- Bhojpuri star said – BJP's chest is open
- Bihar assembly
- Bihar Assembly Election
- Bihar Assembly Election 2025
- Bihar assembly elections
- Bihar assembly elections 2025
- Bihar Chunav
- Bihar Chunav 2025
- BJP leader Ravi Kishan
- BJP MP and Bhojpuri star Ravi Kishan
- BJP MP Ravi Kishan
- Former Minister Tej Pratap Yadav
- Lalu Prasad Yadav
- Lalu Prasad Yadav neta
- Lalu Prasad Yadav rjd neta
- Lalu Prasad Yadav rjd party
- Lalu Yadav's elder son Tej Pratap Yadav
- Ravi Kishan
- RJD supremo Lalu Prasad Yadav
- Tej Pratap Yadav
- Tej Pratap Yadav leadear
- Tej Pratap Yadav neta
- Tej Pratap Yadav said
- Tej Pratap Yadav seen with Ravi Kishan
Leave a comment