Home राजनीति Bihar Chunav 2025 : विधायक नहीं बनना चाहते पवन सिंह, मनोज तिवारी ने बताया भाजपा उन्हें कब लड़ाएगी चुनाव
राजनीति

Bihar Chunav 2025 : विधायक नहीं बनना चाहते पवन सिंह, मनोज तिवारी ने बताया भाजपा उन्हें कब लड़ाएगी चुनाव

Share
Bihar Chunav 2025
मनोज तिवारी ने बताया भाजपा उन्हें कब लड़ाएगी चुनाव
Share

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पवन सिंह बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं । वह सांसद बनना चाहते हैं । भाजपा उन्हें सही जगह से चुनाव लड़वाएगीं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है ।

Bihar Chunav 2025
मनोज तिवारी ने बताया भाजपा उन्हें कब लड़ाएगी चुनाव

उन्होंने बताया कि पवन सिंह विधायक नहीं बनना चाहते हैं। वह विधानसभा नहीं , बल्कि लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने ही पवन सिंह को पार्टी से 2024 में आसनसोल से टिकट दिलवाया था। बता दें कि पवन सिंह ने बाद में बगावत कर आसनसोल का टिकट ठुकरा दिया और काराकाट सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे । भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

अब बिहार चुनाव से पहले उनकी पार्टी में वापसी हुई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी ani से बात चित में कहा कि मशहूर भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। और उनकी नजर लोकसभा चुनाव पर है उन्होंने कहा पवन सिंह सांसद बनना चाहते हैं। भविष्य में हम उन्हें सही जगह से भाजपा से चुनाव लड़वाएंगे ।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बगावत कर बिहार की काराकाट सीट से पवन सिंह के निर्दलीय मैदान में उतरने पर भाजपा के प्रत्याशी रहें RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा का हरा का सामना करना पड़ा था। हालांकि भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पवन सिंह की उपेंद्र कुशवाहा से सुलह करवाई और पिछले महीने भोजपुरी स्टार की पार्टी में वापसी करवा दी।

इसके बाद पवन के भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाई जा रही थी। हालांकि भाजपा की 101 उम्मीदवारों की जारी हुई सूची में उनका नाम नहीं था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *