Home राजनीति Bihar Election 2025 : अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को मनाया, महुआ सीट से दावा छोड़ा; एक MLC का भी ऑफर
राजनीति

Bihar Election 2025 : अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को मनाया, महुआ सीट से दावा छोड़ा; एक MLC का भी ऑफर

Share
Bihar Election 2025
महुआ सीट से दावा छोड़ा एक MLC का भी ऑफर
Share

भाजपा में सीट बंटवारे के बाद नाराज उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा ने मना लिया है। बताया जा रहा है कि अमित शाह से बैठक के बाद कुशवाहा ने महुआ सीट से दाबा छोड़ दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में जारी सीटों पर खींच तान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा को मना लिया है।

Bihar Election 2025
महुआ सीट से दावा छोड़ा एक MLC का भी ऑफर

बताया जा रहा है कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने वैशाली जिले के महुआ सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। इसके बाद रेलोमा को दूसरी सीट दी जाएगी। साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी को एक विधानपरिषद की सीट भी दी जाएगी ।

इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार सुबह ही कुशवाहा को शाह से मिलने दिल्ली ले गए थे। अब वे वापस शाम में दिल्ली से पटना लौटेंगे । हालांकि रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ अस्पष्ट नहीं बताया है। नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात की । कुशवाहा ने कहा पटना में सुबह ही काहा था गठबंधन में कुछ प्रोबलेम है । जिसपर विमर्श की जरूरत है।

इसी के लिए नित्यानंद राय के साथ अमित शाह से मिलने आए , इस पर चर्चा हुई। अब उम्मीद करते हैं कि अब आगे कोई कठिनाई नहीं होगी। , भाजपा की सरकार निश्चित रूप से बनेगी और हर घटक दल इसके लिए तैयार है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में महुआ विधानसभा सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान के बीच खींचतान चल रही थी।

भाजपा ने यह सीट चिराग की लोजपा को दे दी । लेकिन कुशवाहा महुआ से अपना कैंडिडेट उतारने पर आड़े है। भाजपा में सीट बंटवारे के बाद बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की । उन्होंने नामांकन से दूरी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। इसी मुद्दे पर कुशवाहा को मनाने के लिए भाजपा ने दिल्ली बुलाया । नित्यानंद राय ने कुशवाहा की अमित शाह से मीटिंग करवाए बताया जा रहा है कि शाह से मिलने के बाद कुशवाहा ने बदल दिया है। हालांकि महुआ से अभी कैंडिडेट किस पार्टी से होगा। यह कुछ समय बाद ही पता चलेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *