आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नया भोजपुरी गाना बीड़ी आया है। जिसने तहलका मचा दिया है। फैंस गाना देखकर झूम उठे हैं, पर उन्हें आम्रपाली और निरहुआ से ज्यादा कुछ और ही चीज ज्यादा पसंद आई है जानिए क्या और देखिए वीडियो में।

भोजपुरी की स्टार जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे का काफी समय बाद तड़कता-भड़कता और धमाकेदार गाना आया है, जिसका नाम है ‘बीड़ी’…और इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। भोजपुरी के फैंस भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जुगलबंदी देख फिदा हो गए हैं। गाने के म्यूजिक की भी खूब तारीफ हो रही है।
इस गाने को अभी तक ढाई लाख से ज्यादा बार देख चुके हैं। बीड़ी इसी नाम की एलबम की गाना है , जिसे निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने गाया है। गाना भी इन्हीं दोनों पर फिल्माया गया है। आइए आपको बताते हैं कि भोजपुरी गाने ‘बीड़ी’ में क्या खास है और इसे देखकर फैंस का क्या कहना है।
बीड़ी में पति पत्नी की प्यार भरी नोक झोंक दिखाई गई है। एक तरफ पत्नी आम्रपाली दुबे है जिसे बीड़ी पीने का।शौक है और वह रोज रोज अपनी शादी जला लेती है। दूसरी और है पति निरहुआ जिसे पान खाने का कदर शौक है कि खाते वक्त होश नहीं रहता और कुर्ता गंदा कर लेता है। इस गाने की खासियत है बिहार का फोक म्यूजिक।
दरअसल, ‘बीड़ी’ में बिहार के पुराने फोक म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल झूम उठे। फैंस लाखों बार इस वीडियो को देख चुके हैं और उतनी ही बार यह फोक म्यूजिक उनके दिलों में और गहराई से उतर गया है। बीड़ी का वीडियो और आम्रपाली निरहुआ की केमेस्ट्री देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे।
एक ने वीडियो पर कॉमेंट किया एकदम देशी स्टाइल , मजा आ गया । एक बोला आरे भाई लो सन 2025 ही नु चलता। ई त गाना सुनला के बाद त हमार बुझता कि हमनी के सन् ( 2003 . . 2004 ) मे आ गईल बानी जा। जिय ए निरहु भईया पुराना अदांज के गाना के कुछ बात ही अलग बा भईया’। एक का कमेंट है, ‘लिखकर ले लो ये गाना वायरल होने वाला है।’ एक फैन ने लिखा, ‘देर से आया पर गर्दा उड़ा दिया।’
- Amrapali Dubey
- Amrapali Dubey ACTRESS
- Amrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav
- Amrapali Dubey and Nirhua's new song 'Bidi' created a stir
- Amrapali Dubey BHOJPURI ACTRESS
- Amrapali Dubey bhojpuri film actress
- Amrapali Dubey bhojpuri heroine
- Amrapali Dubey Bhojpuri Industry
- Amrapali Dubey BOLD LOOK
- Amrapali Dubey BOLDNESS LOOK
- Amrapali Dubey film actress
- Amrapali Dubey GLAMOURS LOOK
- Amrapali Dubey HOT LOOK
- Amrapali Dubey ka new song
- Amrapali Dubey shared her latest phone number
- Bhojpuri actress Amrapali Dubey
- Bhojpuri New Song
- Bhojpuri star couple Nirahua and Amrapali Dubey
- Dinesh Lal Yadav
- Dinesh Lal Yadav actor
- Dinesh Lal Yadav bhojpuri actor
- Dinesh Lal Yadav film actor
- I am not satisfied even after seeing it millions of times
- New song 'Bidi' created a stir
- Nirhua
- Nirhua bhojpuri actor
- Nirhua film actor
Leave a comment