Home राजनीति चुनाव से पहले आरके सिंह के साथ पवन सिंह की तस्वीर पर चढ़ा सियासी पारा
राजनीति

चुनाव से पहले आरके सिंह के साथ पवन सिंह की तस्वीर पर चढ़ा सियासी पारा

Before the elections, the political temperature rose on Pawan Singh's picture with RK Singh

Share
Bihar Politics
पवन सिंह की तस्वीर पर चढ़ा सियासी पारा
Share

दिल्ली से भोजपुरी सीने स्टार पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के बीच मुलाकात की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है। एक तस्वीर खुद सीने स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। अपने पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा है। एक नई सोच के साथ नई मुलाकात इसे लेकर राजनीति गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Bihar Politics
पवन सिंह की तस्वीर पर चढ़ा सियासी पारा

बिहार और शाहाबाद यानी भोजपुर, बक्सर, कैमूर, और रोहतास जिला की राजनीति के लिहाज से ये तस्वीर काफी खास मानी जा रही है। एक तस्वीर में पवन सिंह सोफ़ा पर बैठकर साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर छत पर बातचीत करते देखा जा रहा है। इसके अलावा एक और तस्वीर में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बीच खटास को लेकर इंटरनेट मीडिया पर बातें सामने आई थीं। सीने स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आरा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। सीने स्टार के निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण पूरे शाहाबाद पर इसका काफी काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। भाजपा चारों सीट हार गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *