Home अभी ट्रेंड में Aunty ka viral video : रील के चक्कर में ये सब क्या-क्या कर रहे हैं लोग, अब आप इसी वीडियो को देख लीजिए
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

Aunty ka viral video : रील के चक्कर में ये सब क्या-क्या कर रहे हैं लोग, अब आप इसी वीडियो को देख लीजिए

Share
Aunty ka viral video
रील के चक्कर में ये सब क्या-क्या कर रहे हैं लोग
Share

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखे के बाद आप खुद कहेंगे कि रील के लिए लोग क्या-क्या करते हैं। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। हर किसी के हाथ में फोन है, उस फोन के अंदर अच्छा-खासा इंटरनेट का डेटा रहता है और इसी कारण लोग सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल भी करते हैं।

Aunty ka viral video
रील के चक्कर में ये सब क्या-क्या कर रहे हैं लोग

आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और समय मिलने पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी हर तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कई बार आंखों के सामने कुछ ऐसा वीडियो आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं कि रील के चक्कर में लोग क्या-क्या कर रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आंटी मिट्टी की एक छोटी चट्टान पर खड़ी होकर डांस करते हुए रील बना रही हैं। उस मिट्टी के नीचे का खाली जगह नजर आ रहा है मतलब वजन पड़ने पर वो मिट्टी वहां से धंस सकता है। आंटी वहीं पर डांस कर रही हैं और कुछ देर बाद ही मिट्टी टूट कर नीचे गिर जाती है और आंटी भी साथ में फिसलते हुए नीचे आ जाती हैं।

आंटी भी ड्रामा करते हुए और हंसते हुए नीचे आती दिखती हैं। रील के लिए आंटी ने जानबूझकर यह किया जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ureshian नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह डांस के साथ एक्शन सीन भी है। दूसरे यूजर ने लिखा- रील बनाना भी एक भयावह बीमारी बन चुकी है। तीसरे यूजर ने लिखा- रील तो बननी चाहिए बाकी कुछ हो। चौथे यूजर ने लिखा- रील के चक्कर में सब भूल जाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये रील वाले कहीं भी शुरू हो जाते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *