पटना से अब नवादा के लिए रेल सेवा की शुरुआत हो रही है. बिहार के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बरबीघा का सीधा रेल सम्पर्क पटना से होगा. इससे कई जिलों को बड़ा फायदा होगा आजादी के बाद पहली बार बिहार की राजधानी पटना के लिए नवादा से सीधी रेल सेवा शुरू होगी।

इसमें बरबीघा जैसे रेलवे स्टेशन भी शामिल रहेंगे जहां से पहली बार लोगों को रेल सेवा मिलेगी। नवादा जिले के लोगों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पटना जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। भारतीय रेलवे ने नवादा–पटना फास्ट डेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन का औपचारिक उद्घाटन 29 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 75272 (नवादा–पटना फास्ट डेमू पैसेंजर) सुबह 05:15 बजे नवादा स्टेशन से खुलेगी और सुबह 09:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 75271 (पटना–नवादा फास्ट डेमू पैसेंजर) शाम 04:15 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी और रात 09:00 बजे नवादा स्टेशन पहुंचेगी वारसलीगंज, काशीचक, शेखपुरा जंक्शन, मटोखर, सरसा जमालपुर, बरबीघा, अमगांव हॉल्ट, अस्थावां, मालती हॉल्ट, बिहार शरीफ जंक्शन, नूरसराय हॉल्ट, चंडी हॉल्ट, दनियावां, टॉप सरसुंहा, वासपुर हॉल्ट, फजलचक हॉल्ट, बीजू बीघा हॉल्ट, मराची हॉल्ट, जट दुगरी जंक्शन, पुनपुन और परसा बाजार स्टेशन पर ठहराव होगा।
यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) चलाई जाएगी स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस नई ट्रेन सेवा से नवादा और आसपास के जिलों के यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इससे न केवल आमजन को सुविधा मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कामों के लिए भी यह ट्रेन बड़ी मददगार साबित होगी। वहीं शेखपुरा और बरबीघा के लोगों को भी इससे बड़ा फायदा होगा जो अब सीधे रेल से पटना तक का सफर पूरा कर सकेंगे
- Amgaon Halt
- Asthawan
- Barbigha
- Bihar Sharif Junction
- Biju Bigha Halt
- Chandi Halt
- Daniyawan
- Fazalchak Halt
- For the first time from Patna to Barbigha-Sheikhpura-Nawada
- Indian Railways
- Jat Dugri Junction
- Kashichak
- Malati Halt
- Marachi Halt
- Matokhar
- Nawada
- Nawada–Patna Fast DEMU Passenger
- Nawada–Patna Fast DEMU Passenger Train
- Now from Patna to Nawada
- Nursarai Halt
- Passengers take note
- Punpun
- Railway stations like Barbigha are also included.
- Sarsa Jamalpur
- Sheikhpura Junction
- Top Sarsuha
- Warsaliganj
- Waspur Halt
Leave a comment