Home अभी ट्रेंड में Pati – Patni Ka Viral Video : 36 के 36 गुण मैच हो गए, पति और पत्नी का वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

Pati – Patni Ka Viral Video : 36 के 36 गुण मैच हो गए, पति और पत्नी का वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Share
Pati - Patni Ka Viral Video
36 के 36 गुण मैच हो गए
Share

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। कई सारे लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है। हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ समय तो स्क्रोल करने में बिताते ही हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह पता होगा कि जितने भी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं।

Pati - Patni Ka Viral Video
36 के 36 गुण मैच हो गए

सोशल मीडिया पर वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद आपका हंसना तो तय है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कमरे के अंदर गेट के पास खड़ा है और वहां पर खड़े होकर वो ड्रिंक करने की तैयार कर रहा है।

तभी नोटिस करता है कि उसकी पत्नी दरवाजा खोल रही है तो वो दरवाजे के पीछे ही छिपने लगता है। उसकी पत्नी हाथ में एक प्लेट लिए अंदर आती है मगर उसकी नजर अपने पति पर नहीं जाती है। उसे लगता है कि कमरे में कोई नहीं तो फिर वो भी ड्रिंक करने के लिए बोतल निकालती है और जैसे ही पीने जाती है,

उसकी नजर अपने पति पर पड़ जाती है। उसके बाद दोनों साथ में पीते हैं। मजाकिया तौर पर यह वीडियो बनाया हुआ है जो वायरल हो रहा है। आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ’36 के 36 गुण मैच हो गए।’

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा मिल जाए जीवन फिर सुकून भरा रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह जी वाह। तीसरे यूजर ने लिखा- अब होगी पार्टी। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो गजब है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *