अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई । फिल्म ने 25 दिनों में जमकर कमाई की है। सोमवार को फिल्म की फिल्म की जादू खूब चला और खूब कमाई हुई है। मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’ ने ‘वॉर’ को पछाड़कर टॉप फिल्मों की लिस्ट में 15 वा पोजीशन हासिल किया है ।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है । इस फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन गुजर गए हैं और रफ्तार लगभग वही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म ने जादू बिखेरना अभी भी बंद नहीं किया है। सोमवार को भी इसने तहलका खूब मचाया है। मोहित सूरी के निर्देशित में बनी ये फिल्म एक ऐसी लव स्टोरी है, जिसकी दीवानी पूरी दुनिया हो चुकी हैं कृष कपूर और वाणी की मुलाकात वहां होती है जहां वाणी ब्रेकअप के दर्द से गुजर रही होती है ।
कृष को गाने का शौक है और फैमस होने का जुनून लेकिन वाणी को अपने दर्द को पन्नों पर बयां करना पसंद है और दोनों की यही बात एक दूसरे के करीब ले आती है । अलग अलग आदत और चाहते ना जाने कब दोनों को एक राह पर ले जाती और एक दूसरे की धड़कने बन जाती है। हालांकि, कहानी इसके बाद ऐसी पलटती है कि सब कुछ बदल सा जाता है। फिल्म के कलेक्शन ने पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं ।
सैयारा ने 25 दिनों में जबर्दस्त कमाई की है । सोमवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और कुल मिलाकर 318.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 24 दिनों में 523.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वही 25 दिनों में इस कलेक्शन के 528 करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद है।
फिलहाल फाइनल कलेक्शन का इस वक़्त का इंतज़ार है। वहीं विदेशो में फिल्म ने 147 करोड़ कमाई की है। इसी के साथ टॉप फिल्मों की लिस्ट में ‘वॉर’ को पछाड़कर 15 वें नंबर पर अपनी जगह बना ली है, जिसकी लाइफटाइम कमाई 303.34 करोड़ रुपये है। जिसके बाद सैयारा के लिए अगला टारगेट सलमान के , बजरंगी भाई जान है ।
- 'Saiyaara' became a hit at the box office
- Ahaan Pandey
- Ahaan Pandey actor
- Ahaan Pandey and Anit Padda's movie 'Saiyaraa'
- Ahaan Pandey bollywood actors
- Ahaan Pandey film actor
- Ahaan Pandey's 'Saiyara' beats 'War'
- Ahaan Pandey's 'Saiyaraa'
- Aneet Padda
- Aneet Padda actress
- Aneet Padda bold look
- Aneet Padda bollywood actress
- Aneet Padda famous actress
- Aneet Padda glamours look
- Aneet Padda hot look
- Aneet Padda indian actress
- Krish Kapoor and Vaani
- Notes rained heavily on the film
Leave a comment