Home राजनीति Bihar Election Result : जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक काउंटिंग सेंटर से ना हटें, BJP नेताओं को मिले निर्देश
राजनीति

Bihar Election Result : जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक काउंटिंग सेंटर से ना हटें, BJP नेताओं को मिले निर्देश

Share
Bihar Election Result
जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक काउंटिंग सेंटर से ना हटें
Share

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक काउंटिंग सेंटर से नहीं हटने को कहा है। शुक्रवार को मतगणना केंद्र पर तैनात रहने वाले पार्टी प्रतिनिधियों से कहा है कि प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक वहीं जमे रहेंगे । वहां से हटेंगे नहीं । उन्होंने गुरुवार को प्रदेश भर के ऐसे प्रतिनिधियों की बैठक कर उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Bihar Election Result
जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक काउंटिंग सेंटर से ना हटें

बैठक में भौतिक रूप से तथा ऑनलाइन के माध्यम से सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसानिया सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और ओम पाठक ने मुख्य रूप से अपनी बातें रखी। बैठक में राज्यभार से जुड़े काउंटिंग एजेंट को कहा गया कि मतगणना स्थल पर समय से पहुंचे ।

पूरी मतगणना के दौरान सभी को सजग और सावधान रहने को कहा गया है। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तत्काल रिटेनिंग अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर रिसीविंग प्राप्त कर ले । वैलेट पेपर के सिल वगैरह को अच्छी तरह चेक कर लें ।

वोट का मिलान भी कर लेने को कहा गया है। बैठक में भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश संयोजक राधिका रमन , मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार , रविन्द्र शर्मा, रामतुजब सिंह, श्री रामकृष्णा आदि उपस्थित रहे। बता दें कि बिहार चुनाव की सभी 243 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार 14 नवम्बर को मतगणना होगी।

भाजपा ने जेडीयू ,लोजपा,RLM, और हम के साथ मिलकर एनडीए में 101 सीटों पर चुनाव लड़ा है। एक्जिट पोल के विश्लेषण एनडीए के पक्ष में आने के बाद भाजपा के नेता जीत की लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। हालांकि भाजपा समेत अन्य दलों को कितनी सीट मिलेगी । यह वास्तविक चुनाव नतीजों में शुक्रवार को ही अस्पष्ट होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *