Home राजनीति Bihar Politics : निरहुआ ने खेसारी लाल को दी कड़ी नसीहत, मनोज तिवारी, रवि किशन पर कमेंट का भी दिया जवाब
राजनीति

Bihar Politics : निरहुआ ने खेसारी लाल को दी कड़ी नसीहत, मनोज तिवारी, रवि किशन पर कमेंट का भी दिया जवाब

Share
Bihar Politics
रवि किशन पर कमेंट का भी दिया जवाब
Share

भोजपुरी गायक और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर मैदान में हैं। भोजपुरी गायक और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर मैदान में हैं। खेसारी लाल यादव ने कुछ दिन पहले भाजपा सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी, और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर निशाना साधा है।

Bihar Politics
रवि किशन पर कमेंट का भी दिया जवाब

खेसारी ने इन तीनों पर सांसद होकर कोई काम ना करने का आरोप लगाया था। अब निरहुआ ने खेसारी लाल यादव को घेरा है। खेसारी लाल यादव ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा जब खेसारी लाल यादव यह कह रहे हैं कि मनोज तिवारी , रवि किशन, और निरहुआ ने कुछ नहीं किया तो जब यह सब सासंद होकर कुछ नहीं कर पाए , तो आप विधायक होकर क्या कर लेंगे ।

आप इतना जो उड़ रहे हैं , इतनी बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं कि विधायक होकर धरती पलट देंगे भाई आप क्या कर लोगे। खेसारी लाल यादव ने आगे कहा चाहे मनोज तिवारी हो , रवि किशन हो या मै फिर जब हम लोग सांसद बने और जिम्मेदारी मिले तो जो हमारा काम होता है उसकी हमने बखूबी निभाया ।

आपकी इसलिए ये सब नहीं दिखा , क्योंकि आप एक कुएं का मेढक है। आखिरी में निरहुआ ने खेसारी लाल यादव पर सलमान खान के एक डायलॉग से हमला बोला । उन्होंने कहा कि इनको मै सिर्फ एक ही जवाब देना चाहूंगा जो सलमान खान ने एक फिल्म में डायलॉग बोला था कि बाप को मत सिखाइए की बेटा कैसे पैदा किया जाता है। मनोज तिवारी दिल्ली से भाजपा सांसद हैं तो वहीं रवि किशन गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं।

इससे पहले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ से सांसद रह चुके हैं। तीनों ही नेता भाजपा के सांसद पर टिकट लड़े हैं वहीं खेसारी लाल यादव पहली बार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं । खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले उन्होंने कहा था कि अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मनाएंगे लेकिन बाद में उन्हें सिंबल मिला ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *