Home राजनीति Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर ने चुन-चुनकर उतारे प्रत्याशी, कई फेमस चेहरे जातिगत समीकरण भी साधा
राजनीति

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर ने चुन-चुनकर उतारे प्रत्याशी, कई फेमस चेहरे जातिगत समीकरण भी साधा

Share
Bihar Election 2025
कई फेमस चेहरे जातिगत समीकरण भी साधा
Share

प्रशांत किशोर ने अब तक 116 प्रत्याशी का ऐलान किया है। इसमें कई जाने । माने चेहरे और प्रफेशनल भी शामिल हैं वहीं प्रशांत किशोर ने बिहार के जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की तारीख निकल चुकी है।

Bihar Election 2025
कई फेमस चेहरे जातिगत समीकरण भी साधा

एक तरफ जहां महागठबंधन में अब भी सीट शेयरिंग की स्थिति साफ नहीं हो पाई है वहीं जन सुराज पार्टी ने अपने 116 प्रत्याशी का नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें कई जाने माने चेहरे , प्रोफेशनल अकादमिक क्षेत्र के लोग और पुराने राजनीतिक घरानों के लोग शामिल हैं। इसके अलावा कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें अपनी पहली पार्टी से टिकट नहीं मिला ।

प्रशांत किशोर ने इसे चुनचुनकर प्रत्याशी उतारे हैं। जिन्हें जनता के सामने परिचय की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा है। जन सुराज पार्टी ने फेमस गणितज्ञ K C सिन्हा को कुम्हरार से टिकट दिया है । कायस्थ आबादी की वजह से इस सीट पर भाजपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है।

भाजपा ने यहां वैश्य और कांग्रेस ने एबीसी प्रत्याशी बनाया है। वहीं प्रशांत किशोर की नजर कायस्थ वोट पर हैं। करगहर सीट से प्रशांत किशोर ने भोजपुरी गायक रितेश पांडे की उतारा गया है। वह एक ब्राह्मण चेहरे हैं। बहुतभाजपा के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना सहरसा में चुनाव लड़ेंगे ।

पार्टी ने चुनावी मैदान में प्रोफेशनल पर भी कार्ड खेला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बेटी और सुप्रीम कोर्ट के वकील लता सिंह को अस्थावां सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर मोरवा से मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी ने उन्हें इबीसी वोटर को लुभाने के लिए वरीयता दी जाती है।

इसके अलावा पूर्व IPS अधिकारी जय प्रकाश सिंह को छपरा से , मटिहानी सीट से igms के डॉक्टर अरुण कुमार और मुजफ्फरपुर से भौतिक विज्ञान डॉ अमित कुमार दास को टिकट दिया गया है। माझी सीट से सीनियर वकील वाईवी गिरी और भोरे से ट्रांसजेंडर कैंडिडेट प्रति किन्नर को मैदान में उतारा गया है। जन सुराज का कहना है कि वह राजनीति में नई और हाय प्रोफाइल चेहरों को लाना चाहती है।

116 उम्मीदवारों में से 31इबीसी समाज से 21 ओबीसी और 21 अल्पसंख्यक समाज से है सरफराज आलम समेत कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें अपनी पूरी पार्टी से टिकट नहीं मिला था। लोकसभा के पूर्व सदस्य और बिहार विधानसभा जोकीहाट से चार बार विधायक रहे सरफराज आलम गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए थे। आलम सीमांचल क्षेत्र के दिवंगत राजद नेता तस्लीम उद्दीन के बेटे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *