Home राजनीति Bihar Politics : बेघर तेज प्रताप के पास कितनी है संपत्ति? जानें कितने पढ़े-लिखे हैं और कितने चल रहे हैं केस
राजनीति

Bihar Politics : बेघर तेज प्रताप के पास कितनी है संपत्ति? जानें कितने पढ़े-लिखे हैं और कितने चल रहे हैं केस

Share
Bihar Politics
जानें कितने पढ़े-लिखे हैं और कितने चल रहे हैं केस
Share

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को महुआ विधानसभा सीट से नमांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान हलफनामे में तेजप्रताप यादव ये भी बताया है कि उनके पास कितना संपति है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख धीरे धीरे सामने आ रही है। ऐसे में राजनीति दल पूरे दम से अपने तैयारियों में जुटे हैं।

Bihar Politics
जानें कितने पढ़े-लिखे हैं और कितने चल रहे हैं केस

गुरुवार को जन सकती जनता दल के प्रमुख नेता तेजप्रताप यादव ने वैशाली जिले के महुआ विधानसभा सीट से नमांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बता दे कि तेजप्रताप यादव को हाल ही में उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई नामांकन करते हुए तेज प्रताप ने अपने हलफनामे में अपनी संपति और शिक्षा आदि की जानकारी जारी की है।

आइए जानते हैं कि तेज प्रताप ने हलफनामे में क्या क्या बताया है। तेज प्रताप यादव के खिलाफ 8 अपराधिक मामले लंबित हैं। इन मामलों में भारतीय दंड संहिता ipc की कई धाराएं लंबित हैं। जैसे धारा। 147,149,188,307,333,353,427,504 आदि इसके अलावा sc/st Act और epidemic /disaster manegement act की धाराएं भी शामिल हैं। नमांकन करते हुए तेज प्रताप यादव ने जो हलफनामे भरा है उसके मुताबिक , उन्होंने साल 2010 में इंटरमीडिएट पास किया है।

उन्होंने साल 2010 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति , पटना से राममोहन राय सेमिनरी +2 से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था। गुरुवार को महुआ सीट से नमांकन दाखिल करने के दौरान तेज प्रताप यादव अपनी दिवंगत दादी की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। नमांकन दाखिल करने बाद तेज प्रताप यादव ने कहा मैने महुआ में बहुत काम किया है।

जब मैं यहां से विधायक था तो मैने इस क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज की मंजूरी दी अब मै वादा करता हूं कि अगर मुझे जनता फिर से मौका देती है तो मैं महुआ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी मंजूर करवाएंगे। इसके अलावा में क्षेत्र के अन्य विकास कार्य भी शामिल करेंगे। मैने अपने दादी के आशीर्वाद से नमांकन दाखिल किया ।

मेरे पिता भी चुनाव लड़ने के समय ऐसा करते थे। आपको बता दे कि तेज प्रताप यादव साल 2020 तक महुआ सीट से ही विधायक रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में हसनपुर सीट से चुनाव लड़ा था। महुआ सीट पर आगामी 6 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवम्बर को जारी होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *