Home प्रदेशवार समाचार Bihar Cabinet Meeting : शेखपुरा के किसानों को मिला CM का तोहफा, नहर बनने से दूर होगी सिंचाई की समस्या, छाएगी हरियाली
प्रदेशवार समाचार

Bihar Cabinet Meeting : शेखपुरा के किसानों को मिला CM का तोहफा, नहर बनने से दूर होगी सिंचाई की समस्या, छाएगी हरियाली

Share
Bihar Cabinet Meeting
शेखपुरा के किसानों को मिला CM का तोहफा
Share

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शेखपुरा जिले में जल संसाधन विभाग की 123.11 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया. इस योजना के तहत शेखोपुरसराय प्रखंड में 54.72 किलोमीटर लंबी नहरों का जाल बिछाया जाएगा इस योजना से पटवन की समस्या पूरी तरह दूर होगी. किसानों को खेतों में पानी की नियमित आपूर्ति मिलेगी और सिंचाई की समस्या कम होगी.

Bihar Cabinet Meeting
शेखपुरा के किसानों को मिला CM का तोहफा

नहरों के बनने से जिले के कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और हर खेत हरा-भरा दिखाई देगा शेखपुरा के किसान अब अपने खेतों में पानी की कमी को लेकर परेशान नहीं होंगे. लंबे समय से चली आ रही पटवन की समस्या का यह स्थायी समाधान साबित होगा.

इस योजना से किसान उत्पादन बढ़ाकर आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे योजना का सीधा लाभ जिले के किसानों को मिलेगा. नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचने से फसलों की गुणवत्ता बढ़ेगी और हर साल खेती से बेहतर लाभ मिलेगा. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.

योजना की शुरूआत के साथ ही शेखपुरा जिले में लंबे समय से चली आ रही सिंचाई की समस्या दूर होगी. किसानों का समय और मेहनत दोनों बचेगा, साथ ही खेतों की उर्वरता बनी रहेगी कुल 123.11 करोड़ रुपये की इस जल संसाधन योजना से शेखपुरा के हर खेत में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी. जिले के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में सुधार आएगा. यह योजना शेखपुरा के किसानों के लिए एक नई उम्मीद और विकास का प्रतीक बनकर उभरेगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *