Home राजनीति Bihar Politics : पवन सिंह कब BJP ज्वाइन करेंगे? पावर स्टार को लेकर आज खुलकर बोले कुशवाहा
राजनीति

Bihar Politics : पवन सिंह कब BJP ज्वाइन करेंगे? पावर स्टार को लेकर आज खुलकर बोले कुशवाहा

Share
Bihar Politics
पवन सिंह कब BJP ज्वाइन करेंगे
Share

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। पवन सिंह के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों पर लगभग विराम लग गया है। इस मुद्दे पर उपेंद्र कुशवाहा ने खुलकर बात की और कहा कि पवन सिंह बीजेपी ज्वाइन कर रहे है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के सीट-बंटवारे के मुद्दे पर कहा, “मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

Bihar Politics
पवन सिंह कब BJP ज्वाइन करेंगे

सीट-बंटवारे की बात ही जटिल नहीं है, लेकिन औपचारिक बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है। अनौपचारिक चर्चा जरूर हुई होगी, लेकिन फैसला तो औपचारिक बातचीत शुरू होने पर ही होगा। इसलिए इस वक्त न तो यह अटका हुआ है और न ही सुलझा हुआ है।

मैं आपको पूरी विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बातचीत आज हो, कल हो या आने वाले दिनों में हो, फैसला लेने में कोई मुश्किल नहीं होगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा पेश चुनौतियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “देखिए, तीसरा मोर्चा जैसी कोई चीज नहीं है।

अभी चुनाव एनडीए और महागठबंधन के बीच है। इस वक्त तीसरा मोर्चा या कोई अन्य ताकत कोई प्रभाव नहीं डालेगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, “परिणाम निश्चित रूप से एनडीए के पक्ष में होंगे, क्योंकि हम जनता का रुझान देख रहे हैं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभिनेता पवन सिंह के बीजेपी में वापसी लगभग तय हो गई है। उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में खुलकर चुनाव लड़ने का अधिकार संविधान के तहत हर किसी को है, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

एनडीए के अंदर रहकर प्रोपेगंडा करने वाले एक बात है, लेकिन पवन सिंह ने खुलकर चुनाव लड़ा। इसलिए इस घटना को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए पवन सिंह के बीजेपी ज्वाइन करने की बात लगातार चल रही थी इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह से पवन सिंह का मिलना और उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पर राजनीति अटकले तेज हो गई थी पर उपेंद्र कुशवाहा ने इस पर विराम लगाते हुए साफ शब्दों में कह दिया कि पवन सिंह अच्छे नेता है और बीजेपी में आना उनके और पार्टी दोनों के लिए सही है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *