Home अभी ट्रेंड में Ladki ka Video : साड़ी पहनकर सांप पकड़ने पहुंची लड़की, एक साथ दबोच लिए दो-दो नाग, लोग बोले- ‘इच्छाधारी नागिन होगी
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

Ladki ka Video : साड़ी पहनकर सांप पकड़ने पहुंची लड़की, एक साथ दबोच लिए दो-दो नाग, लोग बोले- ‘इच्छाधारी नागिन होगी

Share
Ladki ka Video
एक साथ दबोच लिए दो-दो नाग
Share

इंस्टाग्राम यूजर साहिबा 21 साल की हैं और मुंबई में रहती हैं. वो एक स्नेक कैचर भी हैं, यानी वो सांपों को रेस्क्यू करती हैं और फिर उन्हें उनकी सही जगह पर जाकर छोड़ देती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक गोदाम जैसी जगह पर सांप पकड़ने पहुंचीं सोशल मीडिया पर लड़कियों की खूबसूरती, उनके पहनावे, या उनके द्वारा डांस और गाने के वीडियोज खूब वायरल होते हैं.

Ladki ka Video
एक साथ दबोच लिए दो-दो नाग

मगर कुछ लड़कियां इन चीजों में नहीं पड़तीं, उन्हें रोमांचक और खतरनाक काम करने में मजा आता है. एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बनी-ठनी नजर आ रही है, साड़ी पहना है, खूबसूरत लग रही है, मगर वो नाच-गाना नहीं कर रही, बल्कि सांप पकड़ने पहुंची है.

उसके जांबाजी भरे इस काम को देखकर लोग बोल रहे हैं- ‘ये इच्छाधारी नागिन होगी इंस्टाग्राम यूजर साहिबा (@saiba__19) 21 साल की हैं और मुंबई में रहती हैं. वो एक स्नेक कैचर भी हैं, यानी वो सांपों को रेस्क्यू करती हैं और फिर उन्हें उनकी सही जगह पर जाकर छोड़ देती हैं.

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक गोदाम जैसी जगह पर सांप पकड़ने पहुंचीं. उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा है. वो साड़ी में नजर आ रही हैं. उन्हें देखकर लोग उन्हें मॉडल या फिर डांस और एक्टिंग करने वाली इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर समझ लेते हैं.

पर जैसे ही साहिबा गोदाम में पहुंचीं, उन्होंने फटाफट अपने बाल बांधे और उसके बाद लोगों से पूछा कि सांप कहां पर है. झट से उन्होंने एक लंबा सांप अपने हाथों से ही पकड़ लिया और फिर मटके के अंदर घुसे दूसरे सांप को भी निकाल लिया. दोनों को अपने हाथों से पकड़कर उन्होंने सांपों को प्लास्टिक के डिब्बे और बोरी में भर लिया.

उन्होंने कैप्शन में बताया कि ये दोनों सांप रैट स्नेक थे जो जहरीले नहीं होते हैं. उनके इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- कंटेंट ऐसा बनाओ कि कोई कॉपी न कर पाए. एक ने कहा कि ये इच्छाधारी नागिन होगी या फिर विषकन्या. एक ने कहा कि इनको साड़ी में देखकर सांप भी पिघल जाता होगा, भूल जाता होगा कि वो सांप है. एक ने कहा कि सांप को पकड़ने के लिए भी इतना तैयार होकर जाना पड़ता है क्या

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *