Home प्रदेशवार समाचार पाताल से भी खोज निकालेंगे… CM योगी ने दिशा पाटनी के पिता से की बात, फायरिंग वाले बदमाशों की तलाश तेज
प्रदेशवार समाचार

पाताल से भी खोज निकालेंगे… CM योगी ने दिशा पाटनी के पिता से की बात, फायरिंग वाले बदमाशों की तलाश तेज

Share
CM Yogi spoke to Disha Patni's father
फायरिंग वाले बदमाशों की तलाश तेज
Share

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग केस को लेकर योगी आदित्यनाथ ने ऐक्ट्रेस के पिता और पूर्व पुलिस ऑफिसर जगदीश सिंह पाटनी से फोन पर बात की। योगी ने अपराधियों को पाताल से भी खोज लाने का आश्वासन देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद दिशा और खुशबू के पिता जगदीश पाटनी से बात की है।

CM Yogi spoke to Disha Patni's father
फायरिंग वाले बदमाशों की तलाश तेज

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह पाटनी ने मीडिया से बातचीत में सीएम योगी से बात होने की पुष्टि की है। योगी ने पाटनी परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। यूपी पुलिस पाताल से भी बदमाशों को ढूंढ निकालेगी। सरकार आपके साथ है। डरने की जरूरत नहीं है। दिशा अभी अमेरिका में एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने गई हुई हैं।

बरेली में घर पर उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी, मां पद्मा पाटनी, बहन खुशबू पाटनी और भाई सूर्यांश पाटनी रहते हैं। दिशा की बड़ी बहन और आर्मी से रिटायर ऑफिसर खुशबू ने कुछ समय पहले अनिरुद्धाचार्य बाबा को महिला विरोधी बयानों को लेकर फटकार लगाई थी अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग करके दहशत भी फैलाई है।

जगदीश सिंह पाटनी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोल्डी बरार ग्रुप ने गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली है। एक फेसबुक पोस्ट में ग्रुप के एक सदस्य वीरेंद्र चरण ने पाटनी के परिवार को धमकी देते हुए लिखा- वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना) हूं।

आज दिशा पाटनी के घर पर जो गोलीबारी हुई, वह हमारी तरफ से हुई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों का अपमान किया है और हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है इसमें आगे कहा गया, ‘हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह तो बस एक ट्रेलर था।

अगर उसने या किसी और ने फिर से हमारे धर्म का अनादर किया, तो उसके घर का एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचेगा। यह संदेश सिर्फ उसके लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है पोस्ट में लिखा- अगर भविष्य में कोई भी हमारे धर्म और संतों के प्रति ऐसा अनादरपूर्ण कृत्य करता है, तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हम अपने धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। अपने धर्म और समाज की रक्षा करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *