दुधमुंहे बच्चे की समझदारी का एक ऐसा वीडियो इन दिनों सामने आया है. जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आपको भी एक पल के लिए अपना बचपन याद आ जाएगा. वीडियो में बच्चे ने जिस तरीके से महीनों के नाम लिए. उसे देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा.आज सोशल मीडिया आजकल मनोरंजन और सरप्राइज़ का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है.

यहां हर दिन ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो या तो लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, या फिर कई बार हमारे सामने ऐसे वीडियो आ जाते हैं. जिन्हें देखने के बाद हम लोगों को काफी ज्यादा मजा आता है और हमारा दिन बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है.
जिसमें एक बच्चा की अनोखी समझदारी हर किसी को हैरान कर रही है.इस वीडियो में एक नन्हा बच्चा अपनी मां के कहने पर महीनों के नाम सुनाता नजर आता है. बच्चे की उम्र इतनी कम है कि उसे देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वह इतनी स्पष्ट आवाज में जनवरी, फरवरी बोल पाएगा. यही वजह है कि यूजर्स भी उसकी मासूमियत और बोलने के ढंग पर हैरानी जता रहे हैं.
वीडियो में दिखता है कि मां अपने बेटे को प्यार से महीने गिनवाती हैं. जब बच्चा सही जवाब देता है तो मां उसे उत्साह से प्रोत्साहित करती हैं, और जब वह गलती करता है तो बिना नाराज़ हुए, बड़े ही नरम तरीके से इशारों और संकेतों के जरिये सही जवाब दिला देती हैं. मां और बेटे के बीच की यह प्यारी बातचीत न केवल भावुक कर देने वाली है बल्कि यह भी दिखाती है कि छोटे बच्चे कितनी जल्दी सीखने लगते हैं, अगर उन्हें धैर्य और प्यार से मार्गदर्शन दिया जाए.
लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आया कि देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर हजारों-लाखों बार देखा और शेयर किया गया. क्लिप के कमेंट सेक्शन में तो मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि इतनी छोटी उम्र में इतनी साफ बोली…वाह! वहीं दूसरे ने लिखा कि मेरा बच्चा तो ठीक से मुझे पापा तक नहीं बोल पाता है.
एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के तौर पर नहीं, बल्कि प्रेरणा के तौर पर भी देख रहे हैं.इस वीडियो को देखकर शायद हर किसी को अपने बचपन की कोई याद ताज़ा हो गई होगी. कोई अपने मां-बाप की सिखाई कविताओं को याद करने लगा होगा तो किसी को अपने बच्चे की पहली बार बोले गए शब्द याद आ गए होंगे.
यही सोशल मीडिया की खूबसूरती भी है कि यह हमें न सिर्फ मनोरंजन देता है बल्कि भावनाओं से भी जोड़ देता है. सीधे शब्दों में कहे तो इंटरनेट पर केवल एक पल की हंसी या हैरानी का कारण नहीं है, बल्कि यह बच्चों की अद्भुत क्षमता और मां की ममता का सजीव उदाहरण है.
Leave a comment