Home राजनीति Bihar Politics : चुनाव बाद 10 हजार वसूल लेगी सरकार, फेरा में नहीं रहना’; जहानाबाद में गरजे तेजस्वी यादव
राजनीति

Bihar Politics : चुनाव बाद 10 हजार वसूल लेगी सरकार, फेरा में नहीं रहना’; जहानाबाद में गरजे तेजस्वी यादव

Share
Bihar Politics
जहानाबाद में गरजे तेजस्वी यादव
Share

बिहार अधिकार यात्रा में चार घंटे विलंब के बाद करीब दो बजे मंच पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नीतीश सरकार का जाना तय है। यह सरकार भ्रष्टाचार पर टिकी हुई है, अफसरशाही हावी है। उन्होंने आगे कहा कि आमलोगों के अधिकार का हनन किया जा रहा है। सरकारी योजनाएं पूरी तरह से जमीन पर नहीं उतर रही है,

Bihar Politics
जहानाबाद में गरजे तेजस्वी यादव

इसलिए वह बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हैं। गरीब व बेसहारा लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार फोटोकॉपी की सरकार है। उन्होंने जितनी भी घोषणाएं की, उसको नीतीश सरकार नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सभी योजनाएं वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचेगी।

बिजली पानी मुफ्त मिलेगा। माई बहिन योजना में 2500 लाभार्थी को दिया जाएगा उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री सहायता योजना में 10000 सहायता देने की बात कही जा रही है जो चुनाव बाद सरकार वसूल लेगी, इसलिए उसके फेरा में नहीं रहना है।

जनसभा कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद के स्थानीय विधायक सुदय यादव का कुछ लोगों ने विरोध किया। मंच के नीचे जमा एक झुंड सुदय हटाओ, जहानाबाद बचाओ लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे, जो मंच पर उपस्थित नेताओं का ध्यान खींच रही थी। बगल में दूसरा झुंड सुदय यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहा था।

तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, स्थानीय विधायक सुदय यादव ने लोगों से आगे आने की माइक से अपील की। उसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई तथा लोग डी एरिया की बेरिकेडिंग तोड़कर मंच के नीचे पहुंच गए

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *