प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में इस नव निर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। कई दशकों के लंबे इंतजार के बाद बिहार के सीमांचल के प्रमुख शहर पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात मिल गई। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में इस नव निर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

यह बिहार का चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट है। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, चिराग पासवान, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ललन सिंह समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से न केवल सीमांचल बल्कि पूरे पूर्वोत्तर बिहार के लोगों को हवाई सेवा का बड़ा लाभ मिलेगा।
Congratulations to the people of Purnea and surrounding areas on the new airport terminal building, which will boost commerce, connectivity and tourism. pic.twitter.com/S2omZqmmaj
— Narendra Modi (@narendramodi) September 15, 2025
इससे सीमांचल के विकास को नई गति मिलेगी। पीएम पूर्णिया से 40 हजार करोड़ से अधिक की सौगात दी। पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण विश्व की आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर एक साथ कई विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ की सुविधा उपलब्ध होगी।
धीरे धीरे सारी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग, वेटिंग लाउंज, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। फिलार यहां से दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी। धीरे-धीरे अन्य महानगरों को भी जोड़ा जाएगा। उद्घाटन के बात पीएम मोदी देश के विकास के में एयरपोर्ट की भूमिका रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि बिहार में हवाई संपर्क को लेकर लंबे समय से मांग उठती रही है और पूर्णिया एयरपोर्ट का शुरू होना इस दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस एयरपोर्ट से रोजगार, व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाएं पैदा होंगी।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान बिहार की जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में केंद्र सरकार राज्य को और भी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देगी वहां से पीएम मोदी सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं के साथ सिकन्दरपुर स्थित एसएसबी कैंपस में शीशाबाड़ी ग्राउंड पहुंच गए हैं। वहां वे एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
- Bihar Chief Minister Nitish Kumar
- Bihar got a big gift
- BIHAR GOVERMENT NITISH KUMAR
- Chief Minister Nitish Kumar
- chirag paswan
- CM Nitish Kumar
- CM Nitish Kumar was present at the inauguration program
- Governor Arif Mohammad Khan
- inaugurated the newly constructed airport
- JDU NETA NITISH KUMAR
- Lalan Singh
- Newly built Purnia Airport
- Nishant Kumar is the only son of Nitish Kumar
- Nitish Kumar
- Nitish Kumar BIHAR GOVERMENT
- Nitish Kumar BIHAR SARKAR
- Nitish Kumar CM
- Nitish Kumar CM OF BIHAR
- Nitish Kumar has done another masterstroke
- Nitish Kumar's gift to the people of Saran
- Nitish Kumar's son Nishant Kumar
- Nitish Kumar's son Nishant will enter politics
- Nitish was also present
- PM Modi
- PM Modi and President Zelensky
- PM Modi and Xi Jinping
- PM Modi and Xi Jinping meeting
- PM Modi congratulated
- PM Modi inaugurated it
- PM Modi inaugurated Purnia Airport
- PM Modi spoke to Ukrainian President Zelensky
- PM Modi will address the nation for the 12th time
- PM Modi's Hanuman will not be disappointed
- Prime Minister Narendra Modi
- Samrat Chaudhary
- Seven big things from PM Modi's speech
- Seven important points from PM Modi's speech from Red Fort
- Vijay Kumar Sinha
Leave a comment