Home मनोरंजन वीडियो Tejashwi Yadav Dance Video : ऋतिक रोशन की तरह सड़क पर नाचने लगे तेजस्वी, यात्रा के बाद मरीन ड्राइव पर मस्ती का वीडियो
वीडियोमनोरंजनराजनीति

Tejashwi Yadav Dance Video : ऋतिक रोशन की तरह सड़क पर नाचने लगे तेजस्वी, यात्रा के बाद मरीन ड्राइव पर मस्ती का वीडियो

Share
Tejashwi Yadav Dance Video
सड़क पर नाचने लगे तेजस्वी
Share

वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का है। पटना के मरीन ड्राइव पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव कुछ युवाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि कुछ सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद हैं। बिहार में अभी हाल ही में वोटर अधिकार यात्रा खत्म हुई है।

Tejashwi Yadav Dance Video
सड़क पर नाचने लगे तेजस्वी

इस यात्रा में राहुल गांधी , तेजस्वी यादव, और मुकेश साहनी समेत इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल थे। यात्रा के खत्म होने के बाद अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक मस्ती वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियों में तेजस्वी यादव अपनी डांस स्किल दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी यादव मशूहर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का है।

पटना के मरीन ड्राइव पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव कुछ युवाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि कुछ सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का तेजस्वी यादव को डांस स्टेप सीखा रहा है। वहां कुछ अन्य लड़के भी मौजूद हैं इस लड़के द्वारा बताए गए डांस स्टेप को तेजस्वी यादव के साथ दोहरा रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए।

हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे।’ एक्स पर तेजस्वी यादव के इस वीडियो को रोहिणी आचार्य ने भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भानू नंद नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘इतने बड़े नेता होने के बाद भी तेजस्वी यादव जी के अंदर ना ही घमंड है ना ही अहंकार, यही एक सच्चे और अच्छे नेता की पहचान है। भावी मुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी यादव बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं।’एक अन्य यूजर ने अपने प्रतिक्रिया में सीएम नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘शुक्रिया।

ऐसे भयमुक्त बिहार और ऐसा पुल बनाने के लिए जिस पर विरोधी भी नाचने से अपने आप को रोक नही पा रहे।’ रोहित यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘तेजस्वी यादव का युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज है।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *