Home अभी ट्रेंड में Monkey Ka Viral Video : वृंदावन में सवा लाख का फोन छीन ले गया बंदर, दो जूस के पैकेट लेने के बाद भी नहीं लौटाया मोबाइल
अभी ट्रेंड मेंवीडियो

Monkey Ka Viral Video : वृंदावन में सवा लाख का फोन छीन ले गया बंदर, दो जूस के पैकेट लेने के बाद भी नहीं लौटाया मोबाइल

Share
Monkey Ka Viral Video
सवा लाख का फोन छीन ले गया बंदर
Share

वृंदावन में बंदरों का आंतक बहुत पुराना है। चश्मा छीनने से इन बंदरों का आंतक शुरू हुआ था और अब बंदर मोबाइल, पर्स और ज्वैलरी तक छीनकर ले जाते हैं। वृंदावन में बंदरों के आंतक की कई घटनाएं आपने सुनी और देखी होंगी। शुरुआत में सिर्फ चश्मा छीनने वाले बंदर अब श्रद्धालुओं का कीमती सामान भी छीनकर भाग जाते हैं।

Monkey Ka Viral Video
सवा लाख का फोन छीन ले गया बंदर

इसमें मोबाइल, पर्स और ज्वैलरी तक शामिल है। हाल ही में एक घटना सामने आई थी जिसमें एक श्रद्धालु का 20 लाख की ज्वैलरी वाला बैग बंदर छीनकर भाग गया था। बंदर को तमाम लालच देने के बाद भी उस श्रद्धालु को वो बैग नहीं मिला था। इस घटना से पूरे वृंदावन में हड़कंप मच गया था। मंदिर क्षेत्र में बंदरों की शरारतें लगातार बढ़ रही हैं।

अक्सर फ्रूटी या जूस के पैकेट देने के बाद बंदर श्रद्धालुओं के सामान को लौटा देते हैं, लेकिन इस घटना में बंदर जूस के दो पैकेट लेने के बाद भी फोन लौटाकर नहीं गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। deepak_kushwaha6 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर किसी घर की दीवार पर बैठा है और उसके हाथ में iphone 16 प्रो मैक्स है जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपए है।

यह दावा वीडियो में ही किया गया है। फोन वापस लेने के लिए श्रद्धालु बंदर को जूस के पैकेट फेंक रहे हैं। बंदर एक पैकेट लेने के बाद भी फोन नहीं लौटाता है। इसके बाद बंदर दूसरा पैकेट भी कैच कर लेता है और उसके बाद बंदर दोनों पैकेट लेकर वहां से चला जाता है। वायरल वीडियो पर लोग अपने-अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है- मेरा भी फोन बंदर ने छीन लिया था। इसके बाद बड़ी मुश्किल से 8 फ्रूटी के बाद मेरा फोन लौटाया था। एक फीमेल यूजर ने बताया है कि ये तो आईफोन 16 लेकर गया है, एक बार तो बंदर मुझे ही पकड़ कर ले गया था, शायद साथ ले जाने आया था। एक अन्य यूजर ने बताया है कि उनका चश्मा बंदर ने छीन लिया था, दो फ्रूटी के बाद लौटाया लेकिन चश्मा टूट गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *