Home मनोरंजन पवन सिंह ने अंजलि राघव को गलत तरीके से किया टच, कह दिया भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा
मनोरंजनवीडियो

पवन सिंह ने अंजलि राघव को गलत तरीके से किया टच, कह दिया भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा

Share
said goodbye to Bhojpuri industry
कह दिया भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा
Share

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूते दिखे. इसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया. वहीं अब अंजिल ने पूरे विवाद पर अपनी आपबीती सुनाई है. भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है.

said goodbye to Bhojpuri industry
कह दिया भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा

एक बार फिर उन्हें लेकर कंट्रोवर्सी हो गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया. वीडियो में वो लाइव इवेंट में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते दिखे. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पवन सिंह को ट्रोल किया. तो वहीं कई लोगों ने अंजलि के कैरेक्टर पर सवाल उठाए.

एक्ट्रेस ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. ये भी कहा कि वो इंडस्ट्री छोड़ रही हैं. भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया था. पवन सिंह और अंजलि के गाने का नाम ‘सईयां सेवा करे’ है. गाने को प्रमोट करने के लिए लखनऊ में एक इवेंट आयोजित किया गया था.

जहां पवन सिंह बीच इवेंट अंजिल की कमर में हाथ लगाते दिखे. पूरा मोमेंट कैमरे पर कैप्चर हो गया अंजलि ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि इनका जब सॉन्ग के लिए कॉल आया, तो मैंने पहले ही सारी चीजें क्लियर कर ली थीं.

कोई डबल मीनिंग बातें तो नहीं हैं. कपड़े रिवीलिंग तो नहीं हैं. इसमें ऐसा वैसा सीन तो नहीं है. मैं शूट पर गई. शूट पर सब कुछ नॉर्मल था. मुझे शूट पर कोई प्रॉब्लम नहीं हुई. जब इन्होंने मुझे लखनऊ इवेंट के लिए बोला, तो मैंने हां बोल दी थी. क्योंकि मुझे शूट पर कोई दिक्कत नहीं हुई थी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *