कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के तहत आने वाला डाक विभाग और एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड एन इंडिया ने म्युचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूशन के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों संस्थाओं ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत आज देश भर के डाकघरों के जरिए म्युचुअल फंड उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस पहल के तहत डाक विभाग के कर्मचारी म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर की भूमिका निभाएंगे । वे छोटे कस्बे और गांवों के ग्राहकों के निवेश प्रक्रिया शुरू करने में मदद करेंगे । इसमें रिन्यूएबल की व्यवस्था शामिल है। इसका मतलब है कि इस समझौते को आगे बढ़ाया जा सकता है।
निवेशकों के लिए डेटा और सेवा डिलीवरी की सेफ्टी से जुड़े प्रावधान भी समझौते में शामिल हैं। मुंबई में आयोजित Amfi के 30वें स्थापना दिवस समारोह में इस करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत इंडिया पोस्ट म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम करेगा डाक विभाग के पास 1.64 लाख से अधिक डाकघरों में विशाल नेटवर्क है। जिसके जरिए ग्रामीण और अर्थ शहरी क्षेत्रों में निवेश उत्पादों की पहुंच को बढ़ाया जाएगा।
इन क्षेत्रों में अब तक म्यूच्युअल फंड की पैठ काफी सीमित रही है। समझौते पर डाक विभाग की महाप्रबंधक मनीष बंसल बादल और AMFI के मुख्य कार्यकारी बि एन चलानी ने हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के चेयरमैन तुहीनकांत पांडे भी मौजूद रहे।
इससे पहले जुलाई 2025 में भी DOP और AMFI के बीच एक MOU साइन हुआ था। उसका मकसद म्यूच्युअल फंड निवेश को नो योर कस्टमर प्रक्रिया को सरल बनाना था । उस समझौते के तहत निवेश डाकघरों में जाकर KYC पूरा कर सकते हैं। जहां कर्मचारी फॉर्म भरने ,दस्तावेजों का सत्यापन करने और उन्हें सम्बंधित फंड हाउस तक भेजने में मदद करते हैं।
- Amfi's 30th Foundation Day Celebrations
- association of mutual funds
- Between DOP and AMFI
- Employees Mutual Fund Distributor
- General Manager
- General Manager Manish Bansal Badal
- Manish Bansal Badal
- Ministry of Communication
- Mutual fund
- Mutual Fund Distribution
- Mutual Funds in India
- Postal Department
- postal department employees
Leave a comment